फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Two gangsters close to terrorist Arsh Dalla were arrested by NIA from Delhi airport

Punjab: आतंकी अर्श डल्ला के दो करीबी गैंगस्टर काबू, NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा एजेंसी/संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली/मोगा
एजेंसी/संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली/मोगा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 May 2023 04:04 PM IST
सार

पकड़े गए दोनों आरोपी भारत में बैन संगठनों के साथ काम कर रहे थे। दोनों के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। उन पर पंजाब में भी कई केस दर्ज हैं। एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को दर्ज मामले में इनको आरोपी बनाया था।

विज्ञापन
Punjab: Two gangsters close to terrorist Arsh Dalla were arrested by NIA from Delhi airport
गैंगस्टर अमृतपाल हेयर। - फोटो : फाइल

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के दो करीबी सहयोगी अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी और अमरीक सिंह को फिलीपींस से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अमरीक सिंह खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़ा हुआ है। वह मोगा के बाघापुराना के गांव चंदनवा का रहने वाला है। वह कई सालों से फिलीपींस में रह रहा था। उसके खिलाफ मोगा में दो, फिरोजपुर, रोपड़ व जगरांव में एक-एक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


डल्ला भी मोगा का ही रहने वाला है। डल्ला के कहने पर अमृतपाल पंजाब में रंगदारी के लिए कॉल करता था। मोगा एसएसपी जे एलेनचेलियन ने बताया कि पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। पूछताछ के लिए उसे मोगा भी लाया जाएगा। 
विज्ञापन


खालिस्तान टाइगर फोर्स के लिए जुटा रहा था धन
एनआईए की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के लिए धन जुटाने और सीमा पार से इसके लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी करने के लिए एक आपराधिक साजिश रची थी। एनआईए ने कहा, अमरीक भारत में केटीएफ की हिंसक आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आतंकी अर्शदीप सिंह ढल्ला के लिए काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य कुख्यात वांछित आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ पीता के सहयोग से, वे केटीएफ के इशारे पर पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी और देश में हिंसा और आतंक के कृत्यों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती में शामिल थे। एजेंसी ने कहा, वे प्रतिबंधित संगठन के लिए धन जुटाने के लिए एक जबरन वसूली रैकेट का भी हिस्सा थे। आरोपी व्यवसायियों सहित जबरन वसूली के लिए लक्ष्यों की पहचान करते थे और फिर उन्हें बड़ी रकम देने की धमकी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed