{"_id":"092bbc4451d757e4b04d8474a108e4bb","slug":"gangrape-with-delhi-lady-in-gannaur-of-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला को किडनेप कर गन्नौर में गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की महिला को किडनेप कर गन्नौर में गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर(हरियाणा)
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कार सवार युवकों ने दिल्ली की महिला का पहले अपहरण किया, फिर सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी दुराचार किया। घटना हरियाणा के गन्नौर में इंडस्ट्रियल एरिया में अंजाम दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि तीन नवंबर को वह खरीदारी के लिए पानीपत गई थी। देर शाम पानीपत से खरीदारी कर जीप में अपने घर के लिए चली, लेकिन रास्ते में गन्नौर पहुंचने पर सभी सवारी जीप से उतर गई। चालक ने आगे जाने से मना कर दिया। उसे भी वहीं उतरना पड़ा।
विज्ञापन
जब वह गन्नौर बस स्टैंड पर जा रही थी तो रास्ते में कार सवार तीन युवक आए और उन्होंने लिफ्ट का झांसा देकर बातों में लगा लिया। इसके बाद अचानक उसे गाड़ी में बैठा लिया और बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना से वह सहम गई और सीधे दिल्ली अपने घर चली गई। दिल्ली में इलाज करवाने के बाद अब महिला गन्नौर वापस लौटी और आरोपियों के खिलाफ गन्नौर थाना में शिकायत दी। महिला ने आरोपियों की कार का नंबर भी पुलिस को दिया है। पुलिस ने महिला के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।