फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape victim identified acused in jail

जेल जाकर युवती ने दरिंदे को जज के सामने पहचाना

Sun, 26 Nov 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
gangrape victim identified acused in jail
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : CCTV futage
देहरादून की 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप में गिरफ्तार ऑटो चालक मोहम्मद इरफान की पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने पहचान की है। शनिवार सुबह बुड़ैल जेल में मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) यानी की शिनाख्त परेड में आरोपी मोहम्मद इरफान को अलग-अलग कपड़ों में छह आरोपियों के बीच तीन बार पेश किया गया।
विज्ञापन


इसके बावूजद पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली। पीड़िता ने अदालत के समक्ष बताया कि यह उन्हीं आरोपियों में से एक है, जिसने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था। शुक्रवार रात में पुलिस को शिनाख्त परेड की ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अनुमति नहीं मिल पाई थी, इसलिए पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस पर सुबह यह प्रक्रिया बुड़ैल जेल में हुई। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम यूपी और दिल्ली में कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गैंगरेप के एक आरोपी इरफान के पकड़े जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस के लिए सबसे अहम बात उसकी पीड़िता के समक्ष शिनाख्त कराना था। पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में अनाधिकारिक तौर पर आरोपी की शिनाख्त पीड़िता से करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा उसकी पहचान करने के बाद शाम को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दिखा दी। गुरुग्राम के प्रद्युमन हत्याकांड में हरियाणा पुलिस की हुई किरकिरी के बाद चंडीगढ़ पुलिस नहीं चाहती थी कि, केस में ऐसे हालात बनें या पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठें। इसलिए पुलिस ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष शिनाख्त परेड कराना उचित समझा।

इसी के तहत पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रात में ही मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर आरोपी की पीड़िता से शिनाख्त परेड की अनुमति मांगी। रात में मजिस्ट्रेट के शिनाख्त परेड की अनुमति न दिए जाने पर पुलिस ने इरफान को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल में भेज दिया।

इस पर शनिवार सुबह बुड़ैल जेल में आरोपी इरफान की मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड हुई। इसमें आरोपी को अलग-अलग बार में चार-पांच अन्य आरोपियों के साथ पेश किया गया। हर बार आरोपी के कपड़े बदले हुए थे। इसमें पीड़िता ने हर बार आरोपी को पहचान लिया। परेड के लिए पीड़िता को बुड़ैल जेल ही बुलाया गया था।

पुलिस ने मांगा प्रोडक्शन वारंट, सोमवार को लाया जाएगा जिला अदालत
आरोपी इरफान के न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अपील की। केस के जांच अधिकारी दोपहर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए और इरफान का पुलिस रिमांड मांगने के लिए उसे बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अर्जी दी।

इसे मजिस्ट्रेट ने मंजूर करते हुए आरोपी को सोमवार को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के आदेश दिए। अब आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में लाया जाएगा, वहां सेक्टर-36 थाना पुलिस आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करेगी।

पुलिस टीमें यूपी और दिल्ली में कर रहीं रेड
मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों गरीब और पोपू की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली और यूपी भेजी गईं हैं। दोनों आरोपी यूपी के फैजाबाद और सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। वारदात के बाद उनके वहीं फरार होने की आशंका है।

सेक्टर-29 गैंगरेप केस में पीड़िता पहचानने से कर चुकी है इनकार
इससे पहले सेक्टर-29 में ऐसे ही गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी वसीम मलिक को गिरफ्तार किया था। हालांकि, पुलिस न तो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी थी और न ही ऑटो बरामद कर सकी थी।


इस केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान तब उठे थे, जब अदालत में पीड़िता ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया था। पीड़िता ने अदालत में कहा था कि यह आरोपी वही है, इसकी पूरी तरह से वह पहचान नहीं कर सकती, लेकिन यह वह भी नहीं है इस संभावना से भी वह इनकार नहीं कर सकती। इसलिए पुलिस इस बार हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। वहीं, शुक्रवार को आरोपी वसीम मलिक की जमानत याचिका जिला अदालत से खारिज हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed