{"_id":"06fdf5e32708418f43e2df6067b89dc0","slug":"gangrape-case-mother-victim-says-in-danger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता की मां ने कहा, आरोपियों से खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता की मां ने कहा, आरोपियों से खतरा
ब्यूरो, अमर उजाला/ पटियाला
Updated Tue, 25 Nov 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित बादशाहपुर गैंगरेप केस में मंगलवार को उस समय एक नया मोड़ आ गया, जब पीड़िता की मां ने आरोपियों से अपनी जान को खतरे में बताया। सोमवार को केस में फैसला आने की संभावना थी, जिसके चलते शिकायतकर्ता सुबह से कोर्ट में थी। एडिशनल सेशन जज जतिंदर कौर की अदालत ने केस में अगली तारीख 29 नवंबर की डाल दी है।
इस दौरान पीड़िता की मां ने आरोप लगाए कि आरोपियों के परिजनों की ओर से उसका लगातार रास्ते में पीछा किया जा रहा है। उस पर झूठे केस डालने की कोशिश की जा रही है। उसने अपने पति की मौत के लिए आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया। कोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि जब भी केस की पेशी के लिए घर से निकलती है, तो आरोपी लड़कों के परिजनों की ओर से कार में उसका पीछा किया जाता है। उसे धमकाया जा रहा है।
उसे जान का खतरा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति (60), जो घग्गा में एक गोदाम में चौकीदार थे, को 26 फरवरी 2014 को केस की आरोपी महिला के परिजनों ने धमकाया था। उस दिन वह इस केस के सिलसिले में पटियाला कोर्ट आई हुई थी। उसका पति मानसिक तनाव में आ गया और दो मार्च को उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि इस मामले में वह कई बार घग्गा और बादशाहपुर पुलिस के पास जाकर फरियाद कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सरकार से तीन लाख की आर्थिक मदद भी नहीं मिली
पीड़िता की मां ने बताया कि पंजाब सरकार ने उनके परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। लेकिन यह मदद अब तक नहीं मिली है। इस मामले में वह समाना के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा से लेकर प्रिंसिपल सेक्रेटरी पंजाब सरकार से भी मिल चुकी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
झूठे केस डालने की भी हुई कोशिश
शिकायतकर्ता ने बताया कि केस की आरोपी महिला का जेठ उनके पड़ोस में रहता है। जेठ की लड़की की हाल ही में शादी थी, उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस के पास दरख्वास्त दे दी, कि वह शादी में विघ्न डाल सकती है। जबकि वह पहले ही बाहर गई हुई थी। बाद में पुलिस जांच में भी वह बेकसूर पाई गई।
दिवाली की रात हुआ था गैंगरेप
2012 में 13 नवंबर को दिवाली की रात लड़की से गैंगरेप किया गया था। पुलिस की ओर से आरोपियों की धरपकड़ न किए जाने से हताश पीड़िता ने जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली थी।