फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang rape of woman after taking her to hotel, two arrested

Chandigarh News: होटल ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो दबोचे

Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of woman after taking her to hotel, two arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पंजाब के लुधियाना के रहने वाले 32 वर्षीय सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और 35 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा हैं। इन दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुखविंदर सुक्खा को पहले से जानती थी। सुखविंदर ने उसे शनिवार को चंडीगढ़ घुमाने के बहाने सेक्टर-43 के एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ उसका एक दोस्त आकाश भी मौजूद था। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed