फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang cheating in name of bus ticket booking, arrested

बस टिकट बुकिंग का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gang cheating in name of bus ticket booking, arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो मजदूरों को उनके गांव तक पहुंचाने के लिए बस टिकट बुकिंग का झांसा देकर रुपये व मोबाइल ठगने का काम करते थे। गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मनोश्वर पासवान (50), संतोष पासवान और सीतामढ़ी निवासी मोहम्मद जमशेद (25) के रूप में हुई है। शनिवार आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर चार-चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है ताकि मामले में कुछ और खुलासा हो सके।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी रामशरण पासवान (48) ने बताया था कि वह मजदूरी का काम करते हैं। बीते शुक्रवार को वह अपने भतीजे रामबाबू (48) के साथ नवांशहर से बिहार के सोरौल जाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड पर दोपहर करीब 2.30 बजे पहुंचे थे। रोडवेज के बारे में पता करने के दौरान उन्हें एक युवक ने कहा कि उसके जीजा हरियाणा रोडवेज में अधिकारी है। उन दोनों को वह बस से बिहार पहुंचा देगा। इसके बाद युवक उन दोनों को ऑटो में बिठाकर रामदरबार स्थित बस स्टैंड पर लेकर आ गया। ऑटो से उतरते ही वहां पर दूसरा व्यक्ति मिला जिसे युवक ने अपना जीजा बताकर कहा कि यही रोडवेज में अधिकारी है। युवक ने कहा कि टिकट बुकिंग के लिए रुपये और दोनों मोबाइल इन्हें दे दो। मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे चेक करवाना पड़ेगा। उन दोनों के झांसे में आकर रामशरण ने 4 और राम बाबू ने साढ़े 4 हजार रुपये व अपने-अपने मोबाइल दे दिए। टिकट बुकिंग का झांसा देकर वहां से दोनों रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

काफी देर बाद जब दोनों वापस नहीं लौटे तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर की अगुवाई में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार व एएसआई अख्तर हुसैन की सूचना पर उक्त आरोपियों को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि बीते 7 अक्तूबर को गिरोह ने उत्तराखंड निवासी दो व्यक्तियों को इसी तरह झांसा देकर उनसे दो मोबाइल और 32 हजार रुपये ठग लिए थे। आरोपी गिरफ्त में आने से पुलिस ने दोनों ही मामलों को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed