{"_id":"5f25cf6d8ebc3e24222e09f3","slug":"game-gradation-process-started-august-sports-department-sought-online-application-about-players-applied-chandigarh-news-pkl3833665188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में खेल ग्रेडेशन प्रक्रिया 4 अगस्त से होगी शुरू, अब तक 300 खिलाड़ियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में खेल ग्रेडेशन प्रक्रिया 4 अगस्त से होगी शुरू, अब तक 300 खिलाड़ियों ने किया आवेदन
Sun, 02 Aug 2020 12:35 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट खिलाड़ियों की ग्रेडेशन प्रक्रिया का दूसरा चरण खेल विभाग की ओर से 4 अगस्त को शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए खेल विभाग ने खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा था। इसमें लगभग 300 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है।
जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के ग्रेडेशन के लिए अभी तक करीब 300 खिलाड़ियों का आवेदन आया है। इनके सर्टिफिकेट की जांच 4 अगस्त को की जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की स्पोर्ट्स कंप्लेक्स-42 में काउंसलिंग भी की जाएगी।
ऑनलाइन मांगे गए थे आवेदन
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रेडेशन के दूसरे चरण में खिलाड़ियों को आवेदन करने के लिए 27, 28 व 29 जुलाई तक का समय दिया गया था। बता दें कि मान्यता प्राप्त खेलों में पदक व प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का ग्रेडेशन खेल विभाग की ओर किया जाता है। इसका फायदा खिलाड़ियों को स्कूल और कालेज में एडमिशन के दौरान मिलता है।