फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Future of two thousand students of PU in trobule

पीयू के दो हजार छात्रों का भविष्य अधर में

Tue, 08 Jun 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Future of two thousand students of PU in trobule
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के दो हजार छात्रों का भविष्य अधर में हैं। इन्हें गोल्डन चांस दिया गया था, लेकिन परीक्षा अब तक नहीं करवाई गई। छात्र चिंतित हैं। इनकी परीक्षा पीयू आयोजित कर देती तो अंकतालिका व डिग्री मिल जाती। इसके जरिए अगली कक्षाओं में ये प्रवेश ले लेते या फिर नौकरी आदि के लिए आवेदन करते।
विज्ञापन

एक या दो विषय में जो छात्र फेल हुए हैं, उनकी अपनी-अपनी समस्याएं रही हैं। कोरोना काल ने इनको सर्वाधिक प्रभावित किया। पीयू ने इन्हें गोल्डन चांस दिया और अप्रैल में आवेदन मांगे गए। इनकी परीक्षा जुलाई में करवाई जानी चाहिए, लेकिन पीयू इस ओर अपना बयान नहीं दे रही है। छात्रों का कहना है कि गोल्डन चांस तो दिया जा रहा है, लेकिन परीक्षा कब होगी, यह पता नहीं। वे पहले ही भविष्य को लेकर तनाव में हैं। ऐसे में उनकी परीक्षाएं पहले आयोजित की जानी चाहिएं। डिग्री आदि मिलने के बाद वे अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा का कहना है कि पीयू की ओर से इन छात्रों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। उनकी परीक्षा जुलाई में होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं ली जा रही हैं, जबकि पीयू को पहले उन छात्रों को पासआउट करना चाहिए जो पहले से पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed