कैबिनेट मंत्री के भाई को पहले BJP में डाला, फिर निकाल दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री के भाई को पहले बीजेपी में शामिल कर लिया गया और उसके कुछ देर बाद निकाल दिया गया। यह अजीबोगरीब वाकया हुआ पंजाब में। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई अनिल दत्त फल्ली को भाजपा लुधियाना देहाती प्रधान ने पार्टी में शामिल करने के कुछ देर बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया।
फल्ली को नगर काउंसिल चुनाव के दौरान बगावत करने पर पार्टी से निकाल दिया गया गया। इस पर फल्ली और उनकी पत्नी ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का चुनाव जीता था। मंत्री के भाई अनिल दत्त फल्ली पिछले कई सालो से भारतीय जनता पार्टी में थे।
नगर काउंसिल के चुनाव के दौरान फल्ली ने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया था। इसके बाद पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री अजय जमवाल ने फल्ली को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। इस पर अनिल दत्त फल्ली व उनकी पत्नी रजनी दोनों ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर बीजेपी प्रत्याशी को हराया था।
पार्टी में शामिल करने जैसी कोई बात नहीं
इस पूरे मामले को लेकर जब जिला प्रधान विक्रमजीत सिंह चीमा से बात की गई तो उन्होंने हाथ ही खडे़ कर दिए। उन्होंने कहा फल्ली को पार्टी में शामिल करने जैसी कोई बात नही है। मैने पहले हाईकमान को इसकी जानकारी नही दी थी।
पहले हाईकमान को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद किसी को पार्टी में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में अनिल दत्त फल्ली से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं पार्टी शामिल हूं या नहीं, यह नहीं जानता हूं। मैं तो बस इतना जानता हूं कि जिला प्रधान विक्रमजीत सिंह चीमा खुद मेरे घर चलकर मुझे पार्टी में शामिल करके गए हैं और यही सच है।