फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   funeral of subhash chander bose co-freedom fighter

सुभाष चंद बोस के साथी सेनानी को भावभीनी विदाई

Mon, 16 Mar 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Mar 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
funeral of subhash chander bose co-freedom fighter

भारत की आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले और छह साल तक अंग्रेजों की कैद में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मांडूराम का शनिवार देर रात निधन हो गया। बावल क्षेत्र के गांव साबन निवासी वयोवृद्ध मांडूराम 96 वर्ष के थे।

विज्ञापन


उनके निधन के बाद बावल प्रशासन व हरियाणा पुलिस ने रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद विधिपूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी मांडूराम शील स्वभाव के तथा कर्मयोगी थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने जीवन में जो भी कार्य किया उसमें कभी असफलता हासिल नहीं की और न ही कभी पीछे मुड़कर देखा। स्वतंत्रता सेनानी ने देश की स्वतंत्रता के लिए सिंगापुर व जापान में छह सालों तक जेल काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मांडूराम अपने पीछे वीरांगना जानकी देवी, चार पुत्र ओमप्रकाश, धर्मबीर, सुखबीर, समय सिंह व तीन विवाहित बेटी के साथ 30 जनों के भरे पूरे परिवार को छोड़ गए हैं।


राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पर हवा में गोलियां दाग कर स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम सलामी दी गई तथा जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम गांधी जिला पुलिस की ओर से उप पुलिस अधीक्षक ताहिर हुसैन ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

आज ही था प्रपौत्र का कुआं पूजन

पौत्र सोनू के घर में जन्मे नवजात शिशु नक्ष के कुआं पूजन की खुशी में सभी रिश्तेदारियां खुशी का माहौल ढोल-बाजे से किए जाने की तैयारियों में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed