फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fun of modi chandigarh visit on whatsapp, facebook

...और व्हाट्सऐप पर वायरल हो गए चंडीगढ़ के 'यमराज'

Sun, 13 Sep 2015 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
fun of modi chandigarh visit on whatsapp, facebook

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन पर चंडीगढ़ के श्मशान घाट बंद रखे जाने की सोशल मीडिया पर खूब खिल्ली उड़ाई गई है। मोदी का काफिला गुजरते वक्त नाके पर इंतजार कर रहे यमराज का व्यंग्य चित्र फेसबुक और व्हाट्सऐप पर ट्रेंड में रहा।

विज्ञापन


इसके अलावा ट्विटर पर भी मोदी के चंडीगढ़ दौरे पर खूब कटाक्ष थे। दिल्ली के प्रसाद राधाकृष्ण ने शनिवार देर रात यह व्यंग्य चित्र पोस्ट किया तो इसे दिनभर में 190 लाइक मिले।
विज्ञापन


इस पर परविंदर सिंह ने टिप्पणी की कि वीवीआईपी कल्चर ने भाजपा राज में आम आदमी को कितना छोटा कर दिया है यह उसका प्रतीक है।

तरह-तरह की टिप्पणियों से ‌किए गए कटाक्ष

fun of modi chandigarh visit on whatsapp, facebook

वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने इसे इस कटाक्ष के साथ शनिवार दोपहर टैग किया- श्श्श्श्श! चंडीगढ़ में मसान पर ताला! कोई शहर से गुजरा है। इसे 620 लोगों ने लाइक किया। राज किशोर उपाध्याय के एकाउंट से टिप्पणी थी कि चित्रगुप्त ने तो पर्चियां काटना बंद नहीं किया होगा।

नीरज शर्मा की टिप्पणी थी कि मोदी की रैली के कारण बेटे के शव को लेकर भटकते रहे मां-बाप। अमर श्रीवास्तव ने इस पर चुटकी ली- जीवित कर रहे अच्छे दिनों का इंतजार, मुर्दे कर रहे जाने का इंतजार। वाह मोदी सरकार।

कृष्ण प्रताप सिंह ने ट्वीट किया है कि मोदी की यात्रा से चंडीगढ़ शायद ही नाराज हो मगर ट्विटर पर तो निसंदेह नाराजगी है। लज्जन जोसेफ ने लिखा है मुर्दा झूठ नहीं बोलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed