फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fugitive former manager of Pansap arrested in paddy scam worth crores

Chandigarh News: करोड़ों के धान घोटाले में पनसप का भगोड़ा पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Fugitive former manager of Pansap arrested in paddy scam worth crores
क्राॅसर
विज्ञापन

---
इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु सहित कई लोगों पर पहले ही दर्ज हैं केस
---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। अनाज मंडियों में करोड़ों रुपये के धान घोटाले के मामले में भगोड़ा करार दिए जा चुके पनसप के पूर्व जिला मैनेजर जगनदीप सिंह ढिल्लों ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस के एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि जगनदीप खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में धान की ढुलाई से संबंधित टेंडरों के घोटाले में वांछित था। इस संबंध में आरोपी समेत पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी ढिल्लों ने सितंबर 2023 को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2024 को उसकी जमानत के आदेश रद्द कर दिए थे। तब से वह ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। इस वजह से विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। इसके बाद से वह विजिलेंस के हाथ नहीं लगा। एसएसपी ने बताया कि जगनदीप वर्ष 2020-21 की अवधि के दौरान जिला टेंडर समिति के सदस्य के रूप में घोटाले में शामिल कुछ ठेकेदारों के टेंडरों को अस्वीकृत करने में विफल रहा। उसने कथित रूप से इन ठेकेदारों के साथ मिलकर रिश्वत के बदले उन्हें टेंडर आवंटित करवाए। इसके अलावा, ढिल्लों ने संबंधित प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए कमीशन एजेंट (आढ़तियों) कृष्ण लाल और अनिल जैन की दुकानों से अनाज को उनके रिश्तेदारों के शैलरों में स्थानांतरित कर राज्य कस्टम मिलिंग नीति की धारा 12(जे) का उल्लंघन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed