फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Front demonstrations against shopkeepers opened

दुकानदारों ने प्रदर्शनों के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 09 Aug 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 09 Aug 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
Front demonstrations against shopkeepers opened
बटाला। जीटी रोड पर स्थित गांधी में रोजाना होने वाले धरने, प्रदर्शनों और जाम से परेशान दुकानदारों और अन्य लोगों ने अब प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में उन्होंने तीस दुकानदारों की एक एसोसिएशन का गठन किया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को एक लिखित शिकायत देकर डीसी से गांधी चौक पर होने वाले धरने, प्रदर्शनों और जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि गांधी चौंक में हर दिन आम लोगों और राजनीतिक पार्टियों की ओर से धरने और प्रदर्शन का आयोजन किया जाता है। इस दौरान जीटी रोड़ के बीच चारों तरफ दरियां बिछाकर प्रदर्शनकारी लंबे समय तक बैठे रहते हैं। इससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं जाम लगने से छोटे बच्चों को गर्मी में कई घंटे खड़े रहना पड़ता है। उन्होेंने बताया कि गांधी चौक में लगे धरने और चक्का जाम होने से दुकानों पर ग्राहक ही नहीं पहुंचते और उन्हें अर्थिक संकट भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन प्रदर्शनों के कारण पिछले कुछ महीनों से उनके ग्राहक कम हो गए है। उन्होंने डीसी से मांग है कि गांधी चौंक में धरने लगाने पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर मुनीष कुमार, प्रीतम सिंह, मंगल सिंह, रतन सिंह,हैपी संतोष सिंह, जगदीश चंद्र, ओम प्रकाश, बलविंदर सिंह, हैपी लाली, प्रिंस साजन, गुलशन कुमार, सुरिंदर कुमार, सतीष कुमार, अशोक कुमार, ब्रिज भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed