{"_id":"644ec77b0b0dc515c70d59d4","slug":"from-boat-to-knitter-from-pgi-to-pu-in-sukhna-lake-people-listened-to-the-mind-of-the-prime-minister-chandigarh-news-c-16-pkl1043-129027-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुखना लेक में नाव से लेकर निट्टर, पीजीआई से लेकर पीयू तक लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुखना लेक में नाव से लेकर निट्टर, पीजीआई से लेकर पीयू तक लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सुखना लेक में नाव से लेकर निट्टर, पीजीआई से लेकर पीयू और रॉक गार्डन से लेकर हाउसिंग बोर्ड और कम्युनिटी सेंटरों में रविवार को मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा का दावा है कि शहर भर में 200 से ज्यादा जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।भाजपा की तरफ में शहर के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके अलावा सुखना लेक, नेशनल टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूशन (निट्टर), पीजीआई, पंजाब यूनिवर्सिटी, जीएमसीएच-32, एलांते मॉल, रॉक गार्डन आदि सभी प्रमुख जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने अपने-अपने घरों, कार्यस्थलों पर रेडियो, टीवी, ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद दीनदयाल उपाध्याय जिला के मंडल नंबर-9 के शक्ति केंद्र नंबर-चार पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद किरण खेर ने सेक्टर-26 के निट्टर के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। उनके साथ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी भी थे। प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने रानी झांसी के मंडल नंबर-18 के शक्ति केंद्र नंबर-3 पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने भगत सिंह जिला के मंडल नंबर-15 और मेयर अनूप गुप्ता ने सेक्टर-38 स्थित महिला भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
पीएम ने जिनका-जिनका नाम लिया, उन्हें किया गया सम्मानित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 100 संस्करणों में प्रधानमंत्री ने लगभग 500 व्यक्तियों और 250 संस्थाओं का जिक्र किया है, जिन्हें विभिन्न स्तरों पर सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ से भी साइकिल पर छोले भटूरे बेचने वाले संजय राणा, बुकमैन संदीप कुमार और चंडीगढ़ वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।