{"_id":"5cbe97d4bdec2214787e5561","slug":"friend-hardeep-revealed-issues-in-india-s-third-largest-rice-exporter-rohit-garg-and-his-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने किया खुलासा- चावल निर्यातक रोहित गर्ग और महिला मित्र के बीच उस रात आखिर क्या हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने किया खुलासा- चावल निर्यातक रोहित गर्ग और महिला मित्र के बीच उस रात आखिर क्या हुआ था
Tue, 23 Apr 2019 10:56 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
रोहित गर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग और उसकी महिला मित्र के बीच उस रात को आखिर क्या हुआ था तो वे नहर में कूद गए। इसका खुलासा दोस्त हरदीप कर रहे हैं। दोनों के बीच झगड़े और फिर उनके आत्महत्या करने के राजदार दोस्त हरदीप सिंह पुलिस पूछताछ में शामिल हुए।
दोनों की मौत के कारण जानने के लिए पुलिस ने हरदीप से हर वो सवाल पूछा, जिसका उत्तर हर कोई जानना चाहता है। हरदीप ने कहा कि अगर मुझे पता होता कि ये झगड़ा दोनों को मरने के लिए मजबूर कर देगा, तो मैं कभी गाड़ी से उतरता ही नहीं। उस रात के बारे में हरदीप ने पुलिस को थोड़ा-बहुत बताया।

उस रात की कहानी, हरदीप की जुबानी
एसपी पानीपत सुमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में हरदीप ने पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि वीरवार की रात रोहित पानीपत क्लब से शराब पार्टी करने के बाद 10 बजकर 40 मिनट पर बाहर निकला। उसके साथ उसकी गाड़ी में दोस्त अतुल जिंदल था।
हरदीप मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के पास अपने घर जाकर सो गया था। जबकि रोहित गर्ग अपनी गाड़ी में अतुल जिंदल को छोड़ने देवी मंदिर चला गया था। उसने जिंदल को उतारा और अपनी महिला मित्र को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। रोहित उसे अपने साथ घूमाने ले गया।
कुछ देर घूमने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने किसी पैनी चीज से अपनी कलाई काट ली। यह देखकर रोहित गर्ग घबरा गया और उसने तुरंत हरदीप को फोन किया। लेकिन दो बार फोन मिलाने के बावजूद भी हरदीप ने फोन नहीं उठाया।
रोहित की महिला मित्र ने भी हरदीप के मोबाइल पर दो बार फोन किए, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। वहीं हरदीप ने थोड़ी देर बाद जब मोबाइल पर मिस कॉल देखी तो वापस रोहित को फोन किया।

अस्पताल ले गए तो महिला कार से उतरी ही नहीं
हरदीप का कहना है कि फोन करने पर दूसरी ओर से रोहित की घबराई हुई आवाज सुनाई दी। रोहित ने उसे बताया कि महिला ने खुद को चोट मार ली है। रोहित ने हरदीप को उसी के घर के बाहर आने को कहा। कुछ देर बाद रोहित गुरुद्वारे के बाहर पहुंचा। उसने गाड़ी के पीछे वाली खिड़की खोली और अंदर बैठ गया। उसने देखा कि महिला के हाथ से काफी खून बह रहा था।
दोनों महिला को लेकर मॉडल टाउन स्थित छाबड़ा अस्पताल गए। जहां पर काफी समझाने के बाद भी जब महिला कार से नहीं उतरी तो उसके लिए मेडिकल स्टोर से सेवीलोन, रुई, पेनकिलर ली। पेन किलर का महिला ने सेवन कर लिया। उसके बाद हरदीप को वापस घर छोड़कर दोनों चले गए। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे उसके पास दोनों के लापता होने की सूचना मिली।