फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Friday coldest day of the winter season in haryana

हरियाणा में कोल्ड डे, सर्दी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड...इस तारीख को तेज बारिश की चेतावनी

Sat, 02 Feb 2019 12:00 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Friday coldest day of the winter season in haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को हरियाणा में दिनभर बादल छाए रहे और शीत लहर चलती रही। करीब चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रही और शुक्रवार का दिन सीजन का सर्वाधिक ठंडा रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। सात फरवरी तक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पांच और छह फरवरी को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम में बदलाव गुरुवार से ही शुरू हो गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जहां कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, वहीं अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इसी के साथ तेज और बर्फीली हवाएं चलती रहीं। हालात यह रहे कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन में रात जैसी कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। हिसार, रोहतक, भिवानी आदि जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान 
शहर         अधिकतम         न्यूनतम 
हिसार         14.0                 7.2
भिवानी       15.8                 8.0
रोहतक         15.8                11.8
सिरसा         16.0                5.4
करनाल         18.0                8.8
अंबाला         20.5                10.9
करनाल         18.0                8.8

क्या है कोल्ड डे 

Friday coldest day of the winter season in haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जब दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और रात का तापमान 8-9 डिग्री कम होता है तो यह कोल्ड डे कहलाता है। 

इसलिए बनी यह स्थिति 
मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से यह स्थिति बनी। बादलों के साथ ही शुक्रवार को 3.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से हवाओं के संपर्क में आने से लोगों को दिन में तेज सर्दी का अहसास हुआ। 

इनका कहना है 
आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। सुबह और देर रात कहीं हल्की व कहीं गहरी धुंध संभावित है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। प्रदेश में सात तक बादल छाए रहेंगे।  - डॉ. एमएल खीचड़, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed