फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   French Girl Sophia Cheated In Love

फ्रेंच लड़की सोफिया को प्यार में मिला धोखा

Mon, 24 Feb 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
French Girl Sophia Cheated In Love
चंडीगढ़। रोग बनकर रह गया प्यार तेरे शहर दा, मैं मसीहा वेख्या बीमार तेरे शहर दा.. इन लाइनों के साथ ही सोफिया फूट फूट कर रोने लगी। पंजाब कला भवन में इस जीवंत नाटक की प्रस्तुति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

डॉ. कुलबीर कौर विर्क के निर्देशन में रविवार की शाम को प्यार में धोखा खाई एक फ्रेंच महिला की कहानी पर आधारित ‘सोफिया’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक की शुरुआत सड़क पर अस्त व्यस्त हाल में लेटी एक फ्रेंच मूल की महिला के साथ होती है। जो राह से गुजर रहे लोगों से एक कप कॉफी की दरकार कर रही है। तभी वहां से भारतीय मूल की एक महिला गुजरती है जो उसे देखकर रूकती है और घर लेकर आती हैं। जहां महिला के प्यार और सम्मान से भाव विभोर होकर फ्रेंच महिला अपनी पूरी कहानी सुनाती है। अपना नाम सोफिया बताकर प्यार में मिले धोखे को बयां करती है। परिजनों के विरोध के बाद भी एक पंजाबी मूल के लकड़ी के कारीगर से झूठे प्यार में पड़कर सोफिया शादी करती है। इसके बाद पंजाबी मूल के युवक के द्वारा सालों तक झूठ बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने की कई घटनाओं का स्थानीय कलाकारों ने सजीव चित्रण किया। इसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

ग्रीन कार्ड के लिए होते हैं ये धोखे
लुधियाना की रहने वाली कहानी की लेखिका अंजू प्रीत प्राप्स्ट पिछले 25 सालों से फ्रांस में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि यह कहानी उन विदेशी लड़कियों के लिए सबक है जो झूठे प्यार में फंसकर अपना सबकुछ दूसरों पर न्यौछावर को देती हैं और अंत में उन्हें सिर्फ रूसआई ही मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed