फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Wage Earner Pension in Haryana, CM Manohar Lal Announced

गुड न्यूजः 200 करोड़ हो गए जारी, अब हरियाणा में मुफ्त होगी श्रमजीवी पेंशन, सरकार देगी अंशदान

Mon, 25 Feb 2019 10:50 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Free Wage Earner Pension in Haryana, CM Manohar Lal Announced
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त जारी करते हुए चुनावी शंखनाद कर दिया। सीएम ने श्रमजीवी पेंशन योजना में आवेदक का हिस्सा प्रदेश सरकार की ओर से जमा कराने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए आवेदकों को कोई पैसा नहीं देना होगा। श्रमजीवी को यह पेंशन प्रदेश सरकार की दो हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन के अतिरिक्त मिलेगी।
विज्ञापन


जिले के गांव खुड़ाना में विकास रैली को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना को शुरू कर दिया है। योजना के शुरू होने के दो घंटे के अंदर प्रदेश में 10 लाख किसानों के खातों में 200 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। अब हर चौथे महीने 200 करोड़ रुपये की किस्त किसानों के खातों में जमा होती रहेगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने 18 से 40 साल की आयु के सभी श्रमजीवी लोगों के लिए पेंशन योजना शुरू की है। इसमें एक हिस्सा 55 से 200 रुपये तक केंद्र सरकार जमा कराएगी। इतना ही हिस्सा आवेदक को देना होता था, लेकिन अब यह हिस्सा प्रदेश सरकार जमा कराएगी। आवेदक को 60 साल की आयु के बाद तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। सीएम ने साफ किया कि यह पेंशन प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली बुढ़ापा पेंशन के अतिरिक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी भी हो सकती है चुनाव की घोषणा : सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कभी भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसा संकल्प लेकर जाएं कि मई 2019 में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी दोबारा शपथ लें। सीएम ने कहा कि हमें मोदी सरकार 400 के पार स्लोगन के साथ काम करना होगा। हमने पिछली बार सात सांसद हरियाणा से भेजे थे। इस बार 10 सांसद भेजेंगे। हमें मजबूत सरकार चाहिए। किसी मिलावटी का काम नहीं चाहिए। इस मौके पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व सांसद सुधा यादव, नारनौल विधायक ओमप्रकाश एडीओ, नांगल चौधरी विधायक अभय सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed