फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   free medical facility to 28 lakh blue card holders

28 लाख परिवारों को सरकार का तोहफा, 6 बड़ी घोषणाएं

Sat, 03 Oct 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Sat, 03 Oct 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
free medical facility to 28 lakh blue card holders

सरकार ने 28 लाख परिवारों को राहत देते हुए तोहफा दिया है। साथ ही 6 बड़ी घोषणाएं कर विकास की दिशा में कदम बढ़ाए। पंजाब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नीले कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज का ऐलान किया है। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भगत पूरन सिंह के नाम पर इस बीमा योजना की शुरुआत की। राज्य के करीब 28 लाख परिवार इसका लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने 180 करोड़ की लागत से बने सात किमी लंबे रोपड़ बाईपास का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान भगत पूरन सिंह बीमा योजना की घोषणा करते हुए कहा कि यह गरीब परिवारों के लिए फायदेमंद साबित होगी। गरीबी रेखा से नीचे रह रहे 28 लाख परिवारों को इस योजना के अंतर्गत लिया जाएगा।
विज्ञापन


214 सरकारी और 216 ग़ैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों में 30 हजार रुपये तक का कैशलेस इलाज किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही सूबे के 6.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैशलेस सेहत बीमा योजना शुरू करने जा रही है। इसके लिए 107 करोड़ रुपये मुहैया करवाए जाएंगे। योजना को पंजाब कैबिनेट की ओर से भी मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीएम बादल की अन्य बड़ी घोषणाएं

free medical facility to 28 lakh blue card holders

  • रोपड़ के लोगों की मांग पर बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी, सीवर का बाकी काम 22 करोड़ की लागत से पूरा होगा
  • रोपड़-कटली सड़क को गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट तक चौड़ा किया जाएगा जो 25 गांवों को जोड़ेगी
  • पुरखाली-बरदार सड़क को हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक बद्दी से जोड़ा जाएगा
  • गांव बैंसा में 34 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च होंगे

अकाली दल का धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं

free medical facility to 28 lakh blue card holders

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि अकाली दल धार्मिक मामलों में दखलअंदाजी नहीं करता। डेरा प्रमुख की माफी को लेकर चल रहे विवाद पर सुखबीर ने कहा कि एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब का फैसला सर्वोच्च है। किसी भी धार्मिक मसले में अकाली दल का दबाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है कि प्रदेश सरकार का खजाना खाली है। यदि ऐसा है तो इतने बड़े-बड़े काम कैसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को आठ हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया है। अब तक जो वादे किए, उन्हें पूरा भी किया गया है।

घड़ियाली आंसू बहा रही कांग्रेस

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बादल ने कांग्रेस पर किसानों को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सफेद मक्खी के हमले के बाद मदद का हाथ बढ़ाने की जगह कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। वहीं अकाली-भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं को समझती है। राज्य सरकार हर साल करीब पांच करोड़ की बिजली किसानों को मुफ्त दे रही है। पंजाब सरकार की तरफ से पावरकॉम को 28 हजार करोड़ रुपये सब्सिडी के तौर पर वर्ष 2007 से अब तक वापिस किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed