{"_id":"6e48518f2fe6dfa532f579977d9d78c7","slug":"free-medical-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गांवों में भी लगने चाहिएं फ्री मेडिकल कैंप' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गांवों में भी लगने चाहिएं फ्री मेडिकल कैंप'
अमर उजाला, मोहाली/कुराली
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी संस्थाओं द्वारा गांवों में फ्री मेडिकल कैंप लगाना समय की जरूरत है। इससे शहरी सुविधाओं से दूर गांवों में रहने वाले लोग अपना इलाज आसानी से करा सकते हैं।
यह विचार डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने गांव बूथगढ़ के सरकारी स्कूल में आयोजित फ्री मेडिकल कैंप के दौरान व्यक्त किए।
यह कैंप साहिबजादा अजीत सिंह फ्री पॉलीक्लीनिक ट्रस्ट द्वारा लगाया गया था। कैंप में हलका इंचार्ज उजागर सिंह बडाली भी पहुंचे।
डीसी ने संस्था और कैंप में आए डॉक्टरों के प्रयासों की सराहना की। वहीं, संस्था की तरफ से जरूरतमंदों को मुफ्त हियरिंग-एड भी बांटी।
ट्रस्ट के चेयरमैन मेजर जनरल एमएस कांडल ने बताया कि संस्था समय-समय पर ग्रामीण इलाकों में फ्री मेडिकल कैंप लगाती रहती है। जिनमें मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं। इससे पहले माजरा, पड़छ, तीड़ा में भी कैंप लगाए जा चुके हैं।
इस कैंप के दौरान विभिन्न बीमारियों के 821 मरीजों की जांच करके उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं। डॉक्टरों की टीम में डॉ. रजिंदर सिंह, डॉ. रूपिंदर कौर, डॉ. वरुण, डॉ. वैभव, डॉ. रुचि, डॉ. रति चौधरी, डॉ. ओपी सेतिया, डॉ. आर्य मित्तल गोयल, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. भगत सिंह, डॉ. पीएल गोयल, डॉ. आरएस संधू, डॉ. सतपाल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर हरमीत कौर की अगुवाई में बुढ़ापा, विधवा व अपंग पेंशन लगाने के लिए कैंप भी लगाया गया। जिसमें 85 योग्य लाभपात्रियों का चयन किया गया।
वहीं, बेबे नानकी लाडली बेटी स्कीम के तहत सात लाभपात्रियों की रजिस्ट्रेशन की गई। इस मौके पर एडीसी पुनीत गोयल, बीडीपीओ डीके सालदी, एसएमओ डॉ. दलबीर कौर, मुख्य अध्यापिका डॉ. कुलविदंर कौर आदि मौजूद थे।