{"_id":"2dd6ddee17ac47b5d47c405a6544731d","slug":"free-incoming-facility-by-bsnl-in-roaming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोमिंग में BSNL की फ्री इनकमिंग एंजॉय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोमिंग में BSNL की फ्री इनकमिंग एंजॉय करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बीएसएनएल के यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां भी कंपनी ने फ्री इनकमिंग की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देशभर में 15 जून से फ्री रोमिंग की सुविधा शुरू हो गई है। अब देशभर में कहीं भी ट्रैवल करते हुए इनकमिंग कॉल पर कोई शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा।
साथ ही बीएसएनएल देश में रोमिंग फ्री करने वाला पहला टेलीकॉम बन गया है। पंजाब और चंडीगढ़ रीजन के चीफ जनरल मैनेजर (टेलीकॉम) आरसी हुड्डा ने कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अब 15 जून से रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।
शुरुआती चरण में फ्री रोमिंग की यह सुविधा एक साल के लिए ही उपलब्ध होगी। हालांकि इसे साल समाप्त होते ही आगे बढ़ा दिया जाएगा।