फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Health Care Camp of Amar Ujala

फ्री हेल्थ केयर कैंप में 52 ने कराई जांच

Fri, 14 Mar 2014 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
Free Health Care Camp of Amar Ujala
अमर उजाला और द टच क्लीनिक सेक्टर-36 बी की ओर से वीरवार को कुंदन इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 में फ्री हेल्थ केयर कैंप लगाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ और आम लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक चले इस शिविर में कुल 52 लोगों ने अपने दांत, स्त्री रोग और अन्य रोग संबंधी चेकअप करवाया।

इस कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जिंदल, डॉ. शबजोत ढिल्लों, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अराधना और डॉ. शिवानी की टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर में मरीजों की लाइन में बैठकर खुद स्कूल प्रिंसिपल अंजलीना सिंह ने जांच करवाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह के शिविर लगने से आम लोगों के साथ-साथ स्टाफ को भी लाभ होता है। प्रिंसिपल ने कहा कि स्त्री रोग संबंधी बीमारी के बारे में छात्राएं और महिलाएं बातें करने से कतराती है। यह शिविर उनके लिए बेहद लाभदायक रहा। अमर उजाला और द टच क्लीनिक की वह आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के अकाउंटेंट मोहन भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में चेकअप करवाना ही बेहद मंहगा हो गया है और स्कूल में मुफ्त शिविर लगने से सभी को फायदा हुआ है।

कैंप में सीनियर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति जिंदल ने मरीजों को स्वस्थ डाइट, दांतों को सही ढंग से ब्रश करने के तरीके, महिला रोग, कैंसर संबंधी और वर्तमान समय में सही लाइफ स्टाइल के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने ने युवा मरीजों को कंप्यूटर पर काम करते समय सही ढंग से बैठने के तरीके भी बताए। अमर उजाला और द टच क्लीनिक की ओर से 22 मार्च को अभिभावकों के लिए और 29 मार्च को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-46 में शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed