{"_id":"6556d31480944ccb250e43aa","slug":"free-flour-home-delivery-scheme-will-start-in-punjab-on-prakash-parv-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में प्रकाश पर्व पर शुरू होगी मुफ्त आटा होम डिलीवरी स्कीम, 1.42 करोड़ लाभपात्रों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में प्रकाश पर्व पर शुरू होगी मुफ्त आटा होम डिलीवरी स्कीम, 1.42 करोड़ लाभपात्रों को मिलेगा लाभ
Fri, 17 Nov 2023 08:12 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Nov 2023 08:12 AM IST
सार
योजना के तहत होम डिलीवरी अगले साल जनवरी में ही शुरू हो सकेगी, लेकिन इस योजना का औपचारिक आगाज इसी महीने हो जाएगा। योजना से राज्य में प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 1.42 करोड़ लाभपात्रों को घर बैठे आटा मिल सकेगा।
विज्ञापन
wheat flour
- फोटो : iStock
विस्तार
पंजाब सरकार ने 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर राज्य में गरीबों के लिए गेहूं और आटे की होम डिलीवरी की योजना को लागू करने का फैसला लिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से तैयार की गई योजना की रूपरेखा को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
हालांकि, योजना के तहत होम डिलीवरी अगले साल जनवरी में ही शुरू हो सकेगी, लेकिन इस योजना का औपचारिक आगाज इसी महीने हो जाएगा। योजना से राज्य में प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 1.42 करोड़ लाभपात्रों को घर बैठे आटा मिल सकेगा। योजना के तहत हर महीने 72500 मीट्रिक टन राशन बांटेगी।
विज्ञापन
योजना के प्रारूप के अनुसार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अधीन अक्तूबर से दिसंबर तक की अवधि के लिए गेहूं का आवंटन किया जा चुका है और लाभपात्रों में इसका वितरण भी शुरू हो चुका है। अगले साल जनवरी में लाभपात्रों को होम डिलीवरी मिलेगी। सरकार ने गेहूं की पिसाई के लिए तीन दर्जन आटा मिलों की भी पहचान कर ली है।
विज्ञापन