फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with woman in the name of selling plot, case on two

Chandigarh News: प्लॉट बेचने के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी, दो पर केस

Sun, 09 Jul 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fraud with woman in the name of selling plot, case on two
जीरकपुर। महिला के साथ दो लोगों ने प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की। आरोपियों की पहचान जसकरन सिंह वासी गांव भाखरपुर और रवि शर्मा वासी राजपुरा के रूप में हुई है। बलजिंदर कौर की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता बलजिंदर कौर वासी पटियाला ने पुलिस को बताया कि वह जीरकपुर के इलाके में एक प्लॉट खरीदना चाहती थी। इसके लिए उनके जानकार अवतार सिंह ने उनको प्रॉपर्टी डीलर रजिंदर सिंह से मिलवाया। उन्होंने एक 100 वर्ग गज का प्लॉट देखने के बाद खरीदा जिसकी रजिस्ट्री अक्तूबर 2008 में करवाई थी। इसके बाद उन्होंने वह प्लॉट 2014 में रवि कुमार अरोड़ा को बेच दिया और रजिस्ट्री उसके नाम करवा दी। बाद में पता चला कि जसकरन सिंह और रवि शर्मा ने धोखाधड़ी से यह प्लॉट किसी और को बेचा है। इससे परेशान होकर पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed