फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud, One Refused for Marriage, Another Agree

शादी के दिन दूल्हा मुकरा, दूसरे से रचाई शादी

Tue, 22 Jul 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Jul 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud, One Refused for Marriage, Another Agree

गांव कुंभड़ा में शादी वाले दिन एक दूल्हे ने एन मौके पर शादी से इंकार कर दिया। इससे दुल्हन के परिवार वाले और रिश्तेदार सकते में आ गए।

विज्ञापन


इसी बीच एक रिश्तेदार के सहयोग से लड़की की शादी उसी मंडप में दूसरे युवक से कराई गई। इसके बाद लड़की वालों ने पहले दूल्हे के खिलाफ फेज-8 की थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लड़के ने बिना कारण शादी से इंकार किया

Fraud, One Refused for Marriage, Another Agree

कुंभड़ा निवासी दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी मटौर निवासी एक युवक से तय हुई थी। मंगनी 12 जुलाई को हुई थी। इसके बाद शादी की पूरी तैयारियां हो गई थी। रविवार को शादी थी।

सभी रिश्तेदार और परिचित पहुंच गए थे, लेकिन जब दोपहर तक बारात नहीं आई तो उन्होंने जिसके मार्फत रिश्ता हुआ था उसे फोन किया।

थोड़ी देर में वह मौके पर पहुंचा और दूल्हे पक्ष को फोन किया। थोड़ी देर में वह भी वहां से गायब हो गया और मोबाइल बंद कर लिया।

करीब तीन बजे तक वह बारात का इंतजार करते रहे। इसके बाद पीड़ित रिश्तेदारों सहित दूल्हे के घर गए। लड़के ने बिना कारण शादी से इंकार कर दिया।

लड़के वालों को मनाने का प्रयास किया, पर माने नहीं

Fraud, One Refused for Marriage, Another Agree

उन्होंने लड़के और उसके परिवार को मनाने के काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह निराश होकर घर लौट आए। यहां उनके एक रिश्तेदार ने पंचकूला के एक परिवार से शादी का प्रस्ताव रखा।

इसके बाद पंचकूला वाले शादी को तैयार हो गए। इसके बाद लड़की का विवाह रणधीर सिंह निवासी पंचकूला से कर दिया गया। लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने थाना फेज-8 में बिचौलिए रघुबीर सिंह, लड़के सुखदर्शन सिंह व उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed