फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Rs 15 lakh in the name of sending money abroad, case registered against Royal Growing Services Immigration Company

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी, राॅयल ग्रोइंग सर्विसेज इमीग्रेशन कंपनी पर केस दर्ज

Fri, 24 May 2024 05:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 15 lakh in the name of sending money abroad, case registered against Royal Growing Services Immigration Company
चंडीगढ़। शहर में इन दिनों विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी के करीब 20 मामले सामने आ चुके हैं। नए मामले में सेक्टर-45 बुड़ैल निवासी राम पांडे की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना ने आईपीसी एक्ट 406, 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार इमीग्रेशन कंपनी ने उन्हें करीब 15 लाख रुपये का चूना लगा दिया है।
विज्ञापन


रामपांडे ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे सहित रिश्तेदार को विदेश भेजने के लिए सेक्टर-20सी स्थित रॉयल ग्रोइंग सर्विसेज इमीग्रेशन कंपनी में संपर्क किया। उन्होंने कुछ समय पूर्व ही उनकी कंपनी का विदेश भेजने से संबंधित विज्ञापन देखा था। उन्होंने कंपनी के कार्यालय में पहुंचकर प्रबंधक करण वर्मा और मालिक विक्रमजीत से बातचीत कर विदेश जाने को लेकर बातचीत की। इस दौरान कंपनी संचालकों ने उन्हें करीब 15 लाख रुपये का खर्च बताया। शिकायतकर्ता पक्ष ने भी भी इमीग्रेशन कंपनी को अलग-अलग किस्तों में 15 लाख रुपये की नकदी दे दी, लेकिन उन्हें न तो विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed