फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of 9 and a half lakhs in the name of getting plot, case filed against three

प्लॉट दिलवाने के नाम पर साढ़े 9 लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज

Mon, 27 Dec 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 9 and a half lakhs in the name of getting plot, case filed against three
चंडीगढ़। मुल्लापुर ईको सिटी फेज-दो में प्लॉट दिलवाने के नाम पर करीब 9.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सेक्टर-22 निवासी लॉकेश कुमार, नयागांव जनता कॉलोनी निवासी रवि कागरा और दड़वा निवासी एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-29 निवासी भावना भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मुल्लापुर ईको सिटी फेज दो में प्लॉट खरीदना था। इसे लेकर उनकी आरोपियों के साथ बातचीत हुई। उन्होंने आरोपियों को करीब 16 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने प्लॉट नहीं दिया। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने आधे रुपये लौटाए और बाकी का चेक दे दिया जो बाद में बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित भावना ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed