फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud, former registrar, of the Pharmacy Council, The case of embezzlement, of millions

फार्मेसी काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार पर लाखों के गबन का केस

Thu, 13 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 13 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
fraud, former registrar, of the Pharmacy Council, The case of embezzlement, of millions
पूर्व रजिस्ट्रार पर लाखों के गबन का केस - फोटो : demo pic
पंचकूला सेक्टर-5 की पुलिस ने हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल की सिफारिश के बाद काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार एसएम नेहरा के खिलाफ लाखों रुपये के गबन का मामला दर्ज किया है। नेहरा पर काउंसिल के लाखों रुपये गबन करने का आरोप है। 
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 22 जुलाई 2007 को पूर्व रजिस्ट्रार के खिलाफ जांच करने  के लिए राज्य विजिलेंस ब्यूरो को निर्देश दिए थे। 2012 में जांच पूरी हो गई। जिसमें लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया। अब चार साल बाद पुलिस ने काउंसिल की सिफारिश पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मामले में विजिलेंस ब्यूरो की पांच वर्ष चली जांच में लाखों रुपये का दुरुपयोग पाया गया था। रिपोर्ट में सामने आया था कि पूर्व रजिस्ट्रार ने वर्ष 1992 से 2007 तक काउंसिल का रजिस्ट्रार रहते हुए लाखों रुपये का गबन किया। साथ ही काउंसिल के नियमों की अवहेलना की। काउंसिल का कोई भी रजिस्ट्रार नियम 131 के तहत 100 रुपये से अधिक नहीं रख सकता। विजिलेंस की रिपोर्ट में सामने आया कि पूर्व रजिस्ट्रार एसएम नेहरा ने 16 लाख से ज्यादा कैश अपने पास रखा। रूल नंबर 139 के तहत रजिस्ट्रार केवल 50 रुपये ही मर्जी से खर्च कर सकता है, लेकिन पूर्व रजिस्ट्रार ने 45 लाख रुपये से ज्यादा रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिल की आमदनी सिर्फ 16 लाख ही दिखाई गई। सेक्शन 26 के तहत काउंसिल का स्टाफ केवल काउंसिल नियुक्त कर सकती थी। जबकि पूर्व रजिस्ट्रार एसएम नेहरा ने कई लोगों को रखा। हरियाणा सरकार ने पूर्व रजिस्ट्रार को 2003 से 2005 में एक लाख 38 हजार रुपये रिकवरी के लिए नोटिस दिया, जिसकी रिकवरी अब तक नहीं हुई। 

विजिलेंस ने 5 जनवरी को 2012 को सरकार से उचित कार्रवाई को लिखा था। हरियाणा सरकार ने फार्मेसी काउंसिल को ही कार्रवाई के लिए अधिकृत किया था। कानूनी राय के बाद अब फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन केसी गोयल के पत्र के बाद सेक्टर 5 पुलिस ने नेहरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपी एसएम नेहरा के खिलाफ धारा 409 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के प्रधान कृष्ण चंद गोयल ने कहा मामले में पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed