{"_id":"66fa3c35865e40586babceca576890f2","slug":"fraud-case-on-shalimar-estate-managing-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालीमार एस्टेट के एमडी समेत 5 पर ठगी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालीमार एस्टेट के एमडी समेत 5 पर ठगी का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार मॉल में शोरूम बेचने के नाम पर एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन में पंचकूला निवासी वी के गुप्ता ने 2.50 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है ।
विज्ञापन
शालीमार एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आर के अग्रवाल समेत पांच लोगों पर अब तक 41 लोगों ने करोड़ों रुपयें की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आर के अग्रवाल को पुलिस ने 2014 में गिरफ्तार किया था वह अभी जमानत पर है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित ने 2012-13 में अखबार में एड देखकर इंवेस्टमेंट करने के लिए पैसे लगाए थे। पीड़ित ने पंचकूला के सेक्टर 5 में स्थित शालीमार मॉल में शोरूम के लिए शालीमार एस्टेट कंपनी द्वारा पैसे इन्वेस्ट किए थे। पर उनको आज तक ना तो शोरूम मिला और ना ही शोरूम का पजेशन ही मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कंपनी ने 41 लोगों से कई करोड़ रुपये शोरूम बेचने के नाम पर लिए थे, पर लोगों की शिकायत है कि न तो उनके पैसे ही वापस मिले और न ही मॉल में शोरूम ही दिया गया।
,
पुलिस ने लोगों की शिकायत के आधार पर शालीमार एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आरके अग्रवाल ,जनरल मैनेजर इनीत आग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल , प्रवीन कुमार, अक्षय गर्ग और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पास है।