फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   fraud, captain amrinder singh, prakash singh badal, punjab government, syl issue, punjab

12000 करोड़ का घपला दबाने की कोशिश कर रहे हैं बादल: कैप्टन

Sat, 25 Jun 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 25 Jun 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
fraud, captain amrinder singh, prakash singh badal, punjab government, syl issue, punjab
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि सीएम प्रकाश सिंह बादल 12 हजार करोड़ रुपये के घोटाले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके पास एसवाईएल के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाने का नैतिक अधिकार नहीं है, जिन्होंने एसवाईएल के निर्माण को देवीलाल से दो करोड़ रुपये लिए थे।

कैप्टन ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब बादल ने खरीद के लिए उपलब्ध फंड का दुरुपयोग किया। 1997-2002 में भी उन्होंने 4700 करोड़ केफंड में अनियमिततता की थी। जब 2002 में कांग्रेस की सरकार आई तो कैश क्रेडिट लिमिट में 4700 करोड़ रुपये का घाटा मिला।

उन्हें तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को व्यक्तिगत तौर पर गारंटी देनी पड़ी कि वह सीसीएल रिलीज से पहले इस घाटे को क्लियर करेंगे। 2007 में घाटा जीरो पर पहुंच गया था। अब नई सरकार को एक बार फिर से बारह हजार करोड़ का घाटा विरासत में मिलेगा।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने ही कानून बना कर पानी वितरण समझौतों को रद किया था, जिससे पंजाब का कीमती पानी बच गया था, लेकिन बादल ने विधानसभा में पास प्रस्ताव को राज्यपाल तक पहुंचाने में जानबूझ कर देरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed