फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   francios hollande and narendra modi chandigarh visit

ओलांद-मोदी के पहुंचने पर चंडीगढ़ में लगा जाम, लोग परेशान

Sun, 24 Jan 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
francios hollande and narendra modi chandigarh visit

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान चंडीगढ़ में जाम की स्थिति बनी रही और लोग काफी परेशान हुए। दोनों वीवीआईपी के रॉक गार्डन से निकलने के बाद लोगों को 30 मिनट की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


जो भी रॉक गार्डन घूमने पहुंचा तो उसे खबर मिली की प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रॉक वहां आ रहे हैं। तो लोग  उनको देखने के लिए रुक गए। इसके चलते रॉक गार्डन में काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मोदी का काफिला दोपहर बाद 2.45 बजे राक गार्डन पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद तीन बजे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद वहां पहुंचे। दोनों लोगों ने पांच मिनट में कार्यक्रम निपटाया और निकल लिए। इस दौरान वहां काफी लोग इकट्ठा हो चुके थे। दोनों वीवीआईपी के निकलने के बाद लोगों में बाहर निकलने की होड़ लग गई। इसके चलते रॉक गार्डन फेज- एक और दो के रास्ते जाम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में लोगों के एक साथ निकलने की कोशिश और गेट छोटे होने के कारण मारा-मारी के हालात हो गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोग गार्डन से बाहर निकल पाए। रॉक गार्डन घूमने आए  सेक्टर-32 के रहने वाले नीतिन जैन ने बताया कि वह करीब एक घंटे से जाम में फंसे रहे।

संडे हो या मंडे वीवीआईपी विजिट के दौरान लोगों को तो जाम झेलने ही पड़ते है। इस बार प्रशासन और पुलिस दावे कर रहा था कि रविवार होने की वजह लोगों को ज्यादा ट्रैफिक जाम नहीं झेलने पड़ेंगे। मगर शाम को वीवीआईपी काफिलों  ने लोगों को खूब रुलाया।

वीवीआईपी रूट लगने के कारण लोगों को पुलिस ने करीब एक घंटे पहले ही रोक लिया। सेक्टर 29  कैरोसीन पंप के लाइट प्वाइंट पर अंदर वाली रोड पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद लगभग एक घंटे बाद ट्रैफिक खोला गया। लगभग एक किलोमीटर तक जाम लग गया।


लोगों की हूटिंग के आगे पुलिस ने हाथ जोड़े
एक घंटे तक जब ट्रैफिक नही खुला तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने हूटिंग करनी शुरू कर दी। लगातार हार्न बजाते रहे। लोगों को शांत करने के लिए एक पुलिस वाले ने तो हाथ तक जोड़ डाले। कई लोग तो  पुलिस कर्मचारियों से बहस करते हुए भी नजर आयें।

बैरिकेडिंग लांघ वाहन चालक लाइटों के पास पहुंचे

सेक्टर 29 में लाइट प्वाइंट से करीब 30 मीटर पहले बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक रोका हुआ था। काफी देर तक जब ट्रैफिक नही चला तो लोग बैरिकेड पार कर आगे चल पड़े। ज्यादा देर से जाम में फंसे लोगों का गुस्सा भड़क गया और बैरिकेडिंग के पास खड़े होम गार्ड जवान से लोग काबू नही हुए।


वाहन चालक बैरिकेड लांघ कर लाइट प्वाइंट के पास पहुंच गए। इस पर वहां खड़े पुलिस और  पैरामिलिट्री के जवानों ने उनको फिर लाइटों के पास रोका। इसके बाद जब ट्रैफिक चला तो लाइट प्वाइंटों पर भारी जाम लग गया। शाम के वक्त शहर में हर तरफ बस जाम ही जाम दिखा। यातायात को नॉर्मल होने में  लगभग आधा घंटा लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed