फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   four young boys drowned in satluj river during ganesh visarjan in ludhiana

सतलुज दरिया में डूबने से 4 युवकों की मौत, मूर्ति विसर्जित करने गए थे

Tue, 13 Sep 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 13 Sep 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
four young boys drowned in satluj river during ganesh visarjan in ludhiana
गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में चार युवक डूबे - फोटो : अमर उजाला
गणेश विसर्जन करने गए चार युवकों की सतलुज दरिया में डूबने से मौत हो गई। खबर फैलते ही इलाके में कोहराम मच गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। रविवार को सतलुज दरिया में इस्लामगंज के चार युवक बह गए।
विज्ञापन


यह देखते ही वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। जिन्हें तैरना आता था, उन्होंने तुरंत दरिया में छलांग लगा दी। गोताखोरों को भी बुलाया गया। हालांकि युवकों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतकों में से तीन युवकों की पहचान इस्लामगंज के रहने वाले सुनील कुमार, विजय कुमार और कुचा राम के तौर पर हुई है। चौथे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक चारों युवकों की उम्र बीस से 22 साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने गहरे पानी में जाने से रोका था

four young boys drowned in satluj river during ganesh visarjan in ludhiana
गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में चार युवक डूबे - फोटो : अमर उजाला
महानगर में गणेश महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को इस्लामगंज के रहने वाले युवक इलाके से मूर्ति विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा के रूप में सतलुज दरिया की तरफ रवाना हुए।

दरिया पर पहुंचने पर चारों युवक अपने कुछ साथियों के साथ पानी में मूर्ति विसर्जित करने के लिए उतर गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें गहरे पानी में जाने से रोका, लेकिन वे गहरे पानी में पहुंच गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों खुद को संभाल नहीं सके और पानी में डूब गए।

चारों के डूबने से वहां पर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद गोताखोर तुरंत पानी में कूदे। चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने चारों युवकों के शव सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed