फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Years of Mahonar Lal Khattar Government in Haryana, Full Planning for 5th Years

मनोहर के 4 सालः आखिरी वर्ष के लिए जोश से लबरेज दिखे सीएम खट्टर, साफ कर दिए इरादे

Fri, 26 Oct 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Four Years of Mahonar Lal Khattar Government in Haryana, Full Planning for 5th Years
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार के चार साल पूरा होने पर सीएम मनोहर लाल जोश से लबरेज दिखे। पंचकूला में सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ ही सीएम ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। भविष्य का रोडमैप पेश करते हुए उन्होंने पूर्व सरकारों को दिशाहीन करार दिया। दोबारा सरकार बनाने के इरादे स्पष्ट करते हुए सीएम ने चार साल की उपलब्धियों को लेकर सरकार की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, केरोसिन मुक्त हरियाणा, अंतर जिला परिषद, भावांतर भरपाई योजना को देश के लिए रोल मॉडल करार दिया। सीएम ने कहा कि आंकड़े विकास का पैमाना होते हैं, बहुत सी बातें आंकड़ों के जरिए सामने आती हैं। पिछली सरकारों के समय भ्रष्टाचार चरम पर था। योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी होती थी। लोगों को काम कराने के लिए दफ्तरों और नेताओं के चक्कर काटने पड़ते थे।
विज्ञापन


लिंगानुपात बिगड़ा हुआ था। पूर्व सरकारों ने इन समस्याओं की ओर ध्यान ही नहीं दिया। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इस दिशा में काम करना शुरू किया और आज लोगों की खुशहाली सबके सामने है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से लिंगानुपात में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। पिछले चार वर्षों में वर्तमान सरकार ने सरकारी कार्यालयों में सूचना प्रोद्यौगिकी का अधिक से अधिक उपयोग कर राजकाज करने के तौर-तरीकों को बदलकर काफी हदतक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में भाई-भतीजावाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद को समाप्त कर नई राजनीतिक संस्कृति  व आर्थिक शुचिता सृजित की है। इसके फलस्वरूप प्रदेश के विकास की दिशा व स्वरूप बदला है जिस पर जनता ने अपनी मोहर लगाई है।

बेमिसाल चार साल रखा सबका ख्याल

Four Years of Mahonar Lal Khattar Government in Haryana, Full Planning for 5th Years
cm khttar
बेमिसाल चार साल, रखा सबका ख्याल, यह सरकार के चार वर्षों के सफर को चरितार्थ करता है। जिन आशाओं व अपेक्षाओं से लोगों ने चार वर्ष पूर्व भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता सौंपी थी, उस पर हमने खरा उतरने का प्रयास किया है। हम सत्ता भोगने के लिए नहीं आए, बल्कि जन सेवा को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहे हैं। भ्रष्टाचार पर पूर्ण लगाम लगाना चुनौती है, मगर जनजागरण के माध्यम से जनसहयोग के लिए इस पर पूर्णतया अंकुश लगा सकते हैं।  भ्रष्टाचार को रोकने के लिए वे सख्त से सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।

खजाना भरा, 2014 से दोगुना होगा अगला बजट
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के खजाना खाली होने के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध है। खजाना भरा हुआ है। वर्ष 2014 में प्रदेश का बजट लगभग 61 हजार करोड़ रुपये था, जो 2018-19 में एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आगामी वित्त वर्ष का बजट वर्ष 2014 के बजट से दोगुना होगा। हरियाणा को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता सर्वेक्षण (ग्रामीण)-2018, सौर ऊर्जा, खुले में शौच से मुक्त प्रदेश और डिजिटिलाइजेशन में कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

सीएम ने पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने चार साल पूरा होने के अवसर पर पत्रकारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  के अंतर्गत आयुष्मान भारत  हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड वितरित किए। मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ चार वर्षों की उपलब्धियों पर  बेमिसाल चार साल, रखा सबका ख्याल’ पुस्तक का विमोचन भी किया। हरियाणा की विकास फिल्म व विकास गीत दिखाया। इनमें वर्तमान सरकार की उपलब्धियों के साथ पूर्व सरकारों पर कटाक्ष किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed