फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four year old girl died due to drowning in water tank

पानी की टंकी में डूबने से बच्ची की मौत: इधर-उधर तलाशती रही मां, जब तक बाहर निकाला तब तक जा चुकी थी जान

Thu, 23 Mar 2023 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

परमजीत कौर का कहना है कि पति के साथ होने वाले क्लेश से अपने बच्चों को बचाने के लिए मायके में रहने लगी लेकिन यहां भी होनी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Four year old girl died due to drowning in water tank
विलाप करते घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अबोहर जिले के गांव किल्लियांवाली में गुरुवार को चार वर्षीय मासूम बच्ची की घर में पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार राज सिंह की बेटी परमजीत कौर का अपने पति से विवाद चल रहा है जिस कारण वह अपने दो बच्चों चार वर्षीय मनप्रीत और एक बेटे के साथ अपने मायके में रह रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को राज सिंह के घर में लगी पानी की मोटर खराब हो गई। इस कारण वह पड़ोसी के घर से पानी लेने चली गई और इसी दौरान उसकी बेटी भी उसके पीछे ही पड़ोसियों के घर पहुंच गई। परमजीत ने बताया कि वह पानी लेकर अपने घर आ गई लेकिन उसकी बेटी वहीं रह गई और टंकी का ढक्कन खुला होने के कारण वह डिग्गी में गिर गई। काफी देर तक वह मनप्रीत की इधर-उधर तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने मनप्रीत को पानी की टंकी में देखा तो किसी प्रकार से उसे बाहर निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परमजीत कौर का एक छह वर्ष का बेटा है। परमजीत कौर का कहना है कि पति के साथ होने वाले क्लेश से अपने बच्चों को बचाने के लिए मायके में रहने लगी लेकिन यहां भी होनी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed