पंजाब: लुधियाना में बनी चार अस्थायी जेल, कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती
बहादुर नगर के न्यू एसडी स्कूल, पाखोवाल रोड पर इनडोर स्टेडियम, मोती नगर में गुरु नानक स्टेडियम और वाल्मीकि भवन में ये अस्थायी जेल बनाई गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना 1500 के करीब कोरोना मरीजों मिल रहे हैं। पुलिस ने कोविड-19 के बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने कड़ाई शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नरेट ने नियम तोड़ने वालों के लिए अस्थायी जेले बनाई हैं।
प्रशासन ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि वह नियमों का उल्लंघन न करें और जरूरी हो तो ही बाहर निकले। प्रशासन आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। पिछले साल की तरह इस साल भी पुलिस प्रशासन ने अस्थायी जेलें बनाई हैं।
जोन-वन में बहादुर के रोड स्थित न्यू एसडी स्कूल, जोन-टू में पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम, जोन-3 में गुरु नानक स्टेडियम और जोन-4 में मोती नगर स्थित वाल्मीकि भवन को अस्थाई जेल बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को साफ तौर पर बोल दिया है कि घरों से बाहर तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो, इसी में उनकी और परिवार की सुरक्षा है।
सिविल सर्जन को इन चारों अस्थायी जेलों में कोरोना टेस्ट के लिए टीमें तैनात करने को कहा गया है। पब्लिक हेल्थ कार्यकारी इंजीनियर को यहां पर आरजी टॉयलेट और पक्की टॉयलेट की सफाई करने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जिला मंडी अफसर को यहां पर पेयजल व्यवस्था करने के आदेश दिया गया है।
Punjab | Four temporary jails for people violating Corona curfew have been set up at New SD School on Bahadur Ke Road, indoor stadium at Pakhowal Road, Guru Nanak Stadium and Valmiki Bhawan in Moti Nagar: Varinder Kumar Sharma, Ludhiana Deputy Commissioner
— ANI (@ANI) May 10, 2021
पंजाब में नहीं थम रहा कोरोना
पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 21 जिलों में 191 संक्रमितों की मौत हो गई। 296 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब तक राज्य में 10506 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7767351 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 416350 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 442125 संक्रमित स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। 74343 सक्रिय मामले पहुंच गए हैं।
9384 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। रविवार को हुई 191 मौतों में अमृतसर में 20, बरनाला में 3, बठिंडा में 17, फरीदकोट में 3, फाजिल्का में 9, फिरोजपुर में 6, फतेहगढ़ साहिब में 2, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर में 6, जालंधर में 12, लुधियाना में 22, कपूरथला में 3, मानसा में 3, मोगा में 2, मोहाली में 17, मुक्तसर में 9, पठानकोट में 4, पटियाला में 18, रोपड़ में 14, संगरूर में 12 और तरनतारन में 2 शामिल हैं।