{"_id":"5a5d802a4f1c1b8f268b4ab3","slug":"four-rape-cases-in-three-days-in-haryna-cm-khattar-suspended-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 3 दिन में चार बेटियों से दरिंदगी, इन अफसरों पर गिरी गाज, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 3 दिन में चार बेटियों से दरिंदगी, इन अफसरों पर गिरी गाज, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में तीन दिन में चार बेटियां वहशियों की दरिंदगी का शिकार हुई, दो की तो जान चली गई। मामले में अब सीएम खट्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने कड़ा एक्शन लेते हुए हिसार के आईजी और फरीदाबाद के सीपी को हटा दिया गया है। कुरुक्षेत्र जिले के झांसा थाना प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं।
फरीदाबाद में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की गाज पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी पर गिरी है। उन्हें पद से हटा कर आईजी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। जींद निर्भया कांड में हिसार के आईजी अमिताभ सिंह ढिल्लो नप गए हैं। उन्हें पद से हटाकर फरीदाबाद का नया पुलिस आयुक्त लगाया गया है। आईजी सुरक्षा संजय कुमार हिसार के नए पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
सीएम की एसपी को दो टूक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी पुलिस अधीक्षकों को दो टूक हिदायत दी है कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आधा घंटे के भीतर मौके पर पहुंचें। दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई के लिए जल्द ही विशेष अदालतें बनाई जाएंगी। जींद और पानीपत में नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या और फरीदाबाद व पिंजौर में दुष्कर्म के मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक बीएस संधू को बुलाकर पूरी रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
सीएम ने तत्काल प्रभाव से दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। डीजीपी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी पुलिस अधीक्षकों से रूबरू होेंगे। महिला अपराध रोकने के लिए सभी विभागों में तालमेल कमेटी बनाई जाएंगी।
कुरुक्षेत्र गैंगरेप मामले में एसआइटी गठित
पुलिस प्रवक्ता आईजी ममता सिंह ने दुष्कर्म की चार वारदातों को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि पानीपत के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जल्द ही चालान पेश कर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। कुरुक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआइटी) गठित की गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फरीदाबाद में युवती से चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए साईबर टीम काम कर रही है।
विशेष टीम बनाकर कड़ी सजा दिलाएं
सीएम मनोहर लाल ने डीजीपी बीएस संधू को विशेष टीमें बनाकर दोषियों को जल्दी कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं। सभी पुलिस अधीक्षक महिला के विरुद्ध अपराध की सूचना मिलने पर तुरंत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढाई जाए। किसी भी महिला को जरूरत पड़ने पर तुरंत सहयोग देने के लिए 24 घंटे सेवा प्रदान कर महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 को केंद्रीयकृत करने का भी निर्णय लिया गया है ताकि अमुक महिला को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।
नई प्रणाली में सहायता के लिए आने वाली कॉल को एकल केंद्र पर प्राप्त कर समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सीएम की घुड़की के बाद यह कदम पुलिस ने उठाया है। मुख्य सचिव डीएस ढेसी और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद व पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि सभी मामलों की जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार निगरानी की जा रही है।