फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four person died in accident on Bathinda-Amritsar Highway

बठिंडा-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, बस पलटने से चार की मौत, दस गंभीर

Thu, 28 Nov 2019 08:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
four person died in accident on Bathinda-Amritsar Highway
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार और पलटी हुई बस। - फोटो : अमर उजाला

बठिंडा-अमृतसर हाईवे पर गुरुवार देर शाम को अचानक कार सामने आने से बस पलट गई। हादसे बस में सवार दो महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। दस से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी गोनियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी कंपनी की बस गोनियाना से बठिंडा की तरफ नेशनल हाईवे पर आ रही थी। अचानक एक स्विफ्ट कार बस के आगे आ गई। बस चालक ने एकदम कट मारा तो बस की कमानी टूट गई जिससे बस पलट गई। बस में सवार यात्री इसकी चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने बस को एक क्रेन की सहायता से सीधा किया और जख्मी लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जबकि बस के नीचे आकर दबने से एक बच्चे, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी अब तक तक पहचान नहीं हो पाई। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरीक सिंह और लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उक्त हाईवे पर एक मोटर साइकिल चालक गलत साइड से अचानक कार के सामने आ गया। इसको बचाते हुए जब कार चालक ने कट मारकर कार को दूसरी तरफ मोड़ा तो स्पीड तेज होने कारण वो दूसरी साइड पर उतर गई। इस कारण सामने से आ रही बस के चालक को एकदम कट मारना पड़ा और बस पलट गई। सिविल अस्पताल गोनियाना के डॉक्टर अनिल गोयल ने बताया कि घायल लोग अस्पताल में हैं। चार लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed