फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people of the same family shot dead in punjab

पंचकूलाः एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या, सभी की कनपटी-मुंह पर मारी गोलियां

Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Four people of the same family shot dead in punjab
Dead Body - फोटो : फाइल फोटो

खटौली गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम उस समय दिया जब सभी कमरे में सो रहे थे। मृतकों की पहचान राजबाला (75), दिवांशु (17), आयुश (12) और किशोरी ऐश्वर्या (18) के रूप में हुई है। हत्यारोपी ने चारों की कनपटी और मुंह पर दो-दो गोलियां मारी हैं। चंडी मंदिर थाना पुलिस ने मृतक महिला राजबाला के भाई सुरेशपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से 9 कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलते ही सीपी चारू बाली, डीसीपी अभिषेक जोरवाल समेत कई थानों की पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, परिवार को सांत्वना देने के लिए घटनास्थल पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी पहुंचे। गांव वालों को हत्या की जानकारी सुबह उस वक्त लगी जब उनके घर पर करीब साढ़े छह बजे गांव का एक स्कूल मास्टर दूध लेने के लिए आया। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह राजबाला के भाई सुरेशपाल को बुलाकर लाया जोकि घर से थोड़ी दूर बैठक में सोए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है, जबकि स्टोर, जिसमें कुत्ते बंधा था उसका दरवाजा गली की तरफ वाला खुला था। इसके बाद वह घर के अंदर गए, लेकिन भीतर का मेन गेट बंद था। इस पर दरवाजा कूदकर वह घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी बहन व बच्चों की लाश खून से लथपथ पड़ी हैं। उन्होंने घटना की जानकारी बेटे मोना और पुलिस को दी। 
विज्ञापन

            
शिकायतकर्ता सुरेश पाल ने बताया कि वह खेती का काम करता है। उसके तीन भाई और तीन बहने हैं। उनकी छोटी बहन राजबाला की शादी खटौली गांव में हुई थी। उसकी चार लड़कियां लवली, बंटी, अंजना और मंजू हैं। सभी शादीशुदा हैं। बहन राजबाला के बेटे उपेंद्र ने वर्ष 2008 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि उसकी पत्नी सुधा 2008 से गायब है। उसके दो लड़कियां और दो लड़के हैं। वह बहन राजबाला के साथ खटौली गांव में 17 साल से रह रहा है। उपेंद्र की मौत के दो वर्ष बाद उसके जीजा राजेंद्र सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी। भांजी लवली का लड़का विजय ज्यादातर खटौली में रहता है। वह गांव बिहटा, थाना साहा अंबाला का रहने वाला है। शिकायत में बताया कि लवली व उसका लड़का विजय 16 नवंबर को राजबाला के घर आए थे, लेकिन शुक्रवार शाम को वह घर से चले गए थे। बहन राजबाला रोजाना की तरह 16 नवंबर को मुझे रात साढ़े सात बजे बैठका में खाना देकर आ गई थी। खाना खाकर वहीं सो गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

          
बहन राजबाला अपने पोते विशाल उर्फ दीवांशु, आयुश उर्फ चुचु वा पोती ऐश्वर्या उर्फ गिनी के साथ घर पर थीं। रोज की तरह सुबह पांच बजे राजबाला जब चाय देने नहीं आई तो इंतजार करने के बाद छह बजे घर आया। घर के मुख्य गेट को काफी देर खटखटाया, लेकिन जब कोई बाहर नहीं आया। खेतों की ओर चला गया। करीब एक घंटे बाद खेत में गांव के स्कूल मास्टर प्रेम सिंह ने आकर बताया कि घर के स्टोर की गली की तरफ का दरवाजा खुला है। इस पर वह प्रेस सिंह के साथ घर वापस आया। घर आकर देखा कि एक कमरे में राजबाला व उसका पोता विशाल उर्फ दिवांशु चारपाई में मृत पड़े हैं। कनपटी और मुंह पर गोली लगने से काफी खून फर्श पर बिखरा है। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो ऐश्वर्या उर्फ गिन्नी दरवाजे के पास नीचे जमीन पड़ी थी। उसके भी मुंह और कनपटी पर गोली लगी थी और आयुश मंजे के ऊपर मृत पड़ा था। ये घटना देखकर पड़ोसियों को सूचित किया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लिए हैं। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed