फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four People Died in Car Accident Near Gharaunda Toll Plaza, Karnal

भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच वाहन भिड़े, चार की मौत

Fri, 10 Jan 2020 11:41 PM IST
खुशबू गोयल सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 Jan 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four People Died in Car Accident Near Gharaunda Toll Plaza, Karnal
टैंकर ने पीछे से कार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाइवे नंबर-44 पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला व चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक की टक्कर से पांच वाहन आपस में भिड़ गए और एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी व मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मुख्यालय भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक हिमाचल में शिमला के बताए जा रहे हैं, लेकिन देर रात तक उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया था। पुलिस इस बात की भी तस्दीक कर रही है कि वे दिल्ली से कहां जा रहे थे। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद नेशनल हाइवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने भीषण सड़क हादसे को अंजाम दे दिया। दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने एक अरटिगा कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक के बाद एक लगातार पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में अरटिगा कार एक कैंटर और ट्रक के बीच बुरी तरह से फंस गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार शिवानी, सनातन, कोविंद, महिला मृदुला, सरिता, चालक इस्माइल क्षतिग्रस्त कार के बीच ही फंस गए। वाहनों के बीच हुई भिड़ंत से टोल के आसपास राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए और हादसे की सूचना पुलिस को दी। 

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला जा सका। इस दर्दनाक हादसे में सनातन नामक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बच्चे, दोनों महिलाएं व एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से घायलों को करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों बच्चों सनातन (17), कोविंद (13) को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरिता (55) व शिवानी (40) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल मृदुला व चालक इस्माइल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृदुला की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कार सवार चंडीगढ़ जा रहे थे।

कैश लेन में खड़ी थी कार, अचानक हुआ धमाका
प्रत्यक्षदर्शी तिलक राज, अखिलेश व अन्य के मुताबिक, अरटिगा कार टोल प्लाजा की कैश लेन की तरफ बढ़ी। इस कार के आगे एक टैंकर धीरे-धीरे टोल की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में एक ट्रक आया और उसने अरटिगा कार को जबरदस्त टक्कर मारी। कार ट्रक व टैंकर के बीच में बुरी तरह से फंस गई। कार में सवारों को बचाने के लिए आस-पास के लोग दौड़ पड़े और उन्होंने कार की खिड़कियों व शीशों को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों के जरिये घायलों को अस्पताल भिजवाया। लोगों का आरोप है कि हादसे के करीब एक घंटे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

डीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामदत्त, थाना प्रभारी तरसेम चंद व पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

टोल प्लाजा पर हुई सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार की मौत हो गई है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, जबकि घायल महिला व चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के परिजनों से संपंर्क साधा जा रहा है, अभी उनके स्थायी पते की जानकारी नहीं मिल पाई है, वैसे शिमला के बताए जा रहे हैं। -तरसेम सिंह, थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed