{"_id":"65afbc1c64eb17cb3904ac43","slug":"four-people-became-unconscious-due-to-fireplace-gas-in-pathankot-of-punjab-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दोपहर तक घर से नहीं निकला कोई, पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा, इस हाल में मिले चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दोपहर तक घर से नहीं निकला कोई, पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा, इस हाल में मिले चार लोग
Tue, 23 Jan 2024 06:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:51 PM IST
सार
अंगीठी की आग जानलेवा साबित हो रही है। पंजाब के पठानकोट में एक परिवार अंगीठी की वजह से बनी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के पठानकोट जिले में एक ही परिवार के चार लोग कोयले की अंगीठी जलाकर आग सेंक रहे थे। दरवाजा बंद होने की वजह से सभी लोग जानलेवा गैस की चपेट में आ गए। जब पड़ोस के लोग उन्हें बुलाने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर महिला, उसके पति और दो बेटों को बाहर निकाला। तुरंत सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मामला भरोली खुर्द के वार्ड नंबर 46 का है।
विज्ञापन
पड़ोसी प्रबोध कुमार ने बताया कि सोमवार की रात सुभाष चंद्र अपनी पत्नी कमला देवी, बेटे मोनू और साजन के साथ घर में कोयला जलाकर सेंक रहे थे। घर के चारों सदस्य दरवाजा बंद होने की वजह से बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेसुध हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कुछ लोग सुभाष चंद्र के घर किसी काम को पहुंचे लेकिन घर के किसी सदस्य ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दोपहर एक बजे तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो सभी मोहल्ला वासियों ने घर का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद देखा कि सभी सदस्य बेसुध पड़े थे। आनन-फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं डॉ. मकुल जुलका ने बताया कि मोनू नाम का युवक जलते कोयले में गिरा गया था। इस वजह से उसका पैर झुलस गया है। वहीं, मोनू की माता कमला देवी की हालत गंभीर है। उन्हें रेफर कर दिया है।
विज्ञापन