फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four PCS will be farewell from Chandigarh, Punjab sent four new officers

चंडीगढ़ से चार पीसीएस की होगी विदाई, पंजाब ने भेजे चार नए अधिकारी

Wed, 23 Mar 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four PCS will be farewell from Chandigarh, Punjab sent four new officers
चंडीगढ़। पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे चार पीसीएस अधिकारियों की विदाई होने जा रही है, क्योंकि पंजाब सरकार ने इनकी जगह नए अधिकारियों को भेज दिया है। मंगलवार को पंजाब सरकार के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने 24 मार्च से चार अधिकारियों को पंजाब से कार्यमुक्त कर चंडीगढ़ में सेवाएं देने को कहा है।
विज्ञापन

जिन चार पीसीएस अधिकारियों को पंजाब से चंडीगढ़ भेजा गया है, उनमें वर्ष 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़, 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी अमरदीप सिंह भट्टी, 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी नीतीश सिंगला और 2016 बैच के पीसीएस अधिकारी गुरिंदर सिंह सोढी शामिल हैं। ये चारों पंजाब के विभिन्न जिलों व विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी के आदेश के अनुसार, ये अधिकारी चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर कार्य करेंगे। बीते दिनों यूटी प्रशासन ने चार पदों के लिए अधिकारियों का पैनल मांगा था। पंजाब सरकार ने 11 पीसीएस अधिकारियों के नाम प्रशासन को भेजे थे, जिन पर प्रशासन ने विचार-विमर्श के बाद इन चार अधिकारियों के नाम की सिफारिश की थी और पंजाब सरकार से उन्हें पदमुक्त करने का आग्रह किया था। इसके बाद मंगलवार को पंजाब सरकार की तरफ से चारों पीसीएस अधिकारियों को चंडीगढ़ भेजने के आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से इन चार अधिकारियों की होगी विदाई
यूटी प्रशासन ने जिन चार अधिकारियों को वापस भेजने का फैसला किया है। उनमें वर्ष 2015 में डेपुटेशन पर आईं समाज कल्याण विभाग की निदेशक नवजोत कौर, वर्ष 2015 में डेपुटेशन पर आए सिटको के मुख्य महाप्रबंधक रुबिंदरजीत सिंह बराड़, वर्ष 2016 में डेपुटेशन पर आए व चंडीगढ़ में एडीसी रहे केपीएस माही और वर्ष 2017 में डेपुटेशन पर आए जगजीत सिंह शामिल हैं। बता दें कि डेपुटेशन पर एक अधिकारी अधिकतम तीन वर्षों की अवधि के लिए चंडीगढ़ में रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed