फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four New cases of Coronavirus found in Mohali of Punjab

कोरोनाः नयागांव में चार नए मामले, स्वास्थ्यकर्मी की मां-पत्नी-साला, एक माह की बच्ची भी पॉजिटिव

Mon, 20 Apr 2020 02:09 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, मोहाली(पंजाब)
अमित शर्मा, मोहाली(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Four New cases of Coronavirus found in Mohali of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर
वीआईपी जिले मोहाली में कोरोना वायरस ने अब अपने पैर पसार लिए हैं। पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस जिला मोहाली से आने पर यह पहले की हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। अब हाल ही में नयागांव में पहले कोरोना पॉजिटिव आए पीजीआई कर्मी की सवा महीने की बच्ची समेत परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें सवा महीने की बच्ची उसकी मां, दादी और मामा कोरोना पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन


यह पुष्टि करते हुए सेहत विभाग ने कहा है कि कोरोना संक्रमित सवा महीने की बच्ची ट्राइसिटी समेत पूरे पंजाब में सबसे कम उम्र की कोरोना पीड़िम है। इससे पहले जिले की सब डिवीजन डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में 15 महीने का बच्चा कोरोना पीड़ित है। रविवार को पाए गए कोरोना पीड़ितों में से दो  को पीजीआई और दो को बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल में भरती करवाया गया है। सेहत विभाग की टीमों ने रविवार को ही उक्त इलाके में दोबारा जाकर अपनी सर्वे मुहिम चलाई।
विज्ञापन


डीसी गिरीश दियालन ने पीजीआई कर्मी के परिवार के 4 मेंबरों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया है कि जिला प्रशासन अपना काम कर रहा है। वहीं, अब मोहाली में कोरोना के अब तक 61 केस हो चुके हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को पीजीआई कर्मी की 60 वर्षीय माता, 26 वर्षीय पत्नी, 19 वर्षीय साला और सवा महीने की बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई है। इन लोगों को पहले ही सेक्टर-66 मोहाली के पुनर्वास केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भरती करवा दिया गया था। इसके साथ ही सबके सैंपल लिए गए। नयागांव में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को रोकना जिला प्रशासन के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

क्योंकि इस इलाके में जनसंख्या बहुत अधिक है। इतना ही नहीं छोटे-छोटे कमरों में कई परिवार रहते हैं। इसी कारण यहां संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक रहता है। वहीं, अब जिला पुलिस विभाग ने पूरे इलाके को सील कर कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया है। इलाके के लोगों को कहा गया है कि वह घरों से न निकलें। किसी को कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं तो विभाग की हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल करें।

इसके अलावा पंजाब सरकार की कोरोना संबंधी सरकारी मोबाइल एप कोवा अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे जहां लोग खुद अपने कोरोना संबंधी टेस्ट कर सकते हैं, वहीं सेहत विभाग की मदद भी ले सकत हैं। इसके अलावा  एप में कई ऐसे फीचर हैं, जिनसे वह कोरोना संक्रमित लोगों के बारे में जान पाएंगे। इसके अलावा घर बैठे जरूरी सामान तक मंगवा पाएंगे।

मोहाली में कोरोना के फिगर एंड फैक्ट्स
मिली जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग की तरफ से जांच के लिए अब तक 919 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 838 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 20 सैंपलों की अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में 562 लोगों ने अपनी क्वारंटीन समय अवधि पूरी कर ली है। जबकि 1986 लोग अभी भी क्वारंटीन में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed