फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Murders in Panchkula for Property

पति के साथ मिलकर खत्म कर दी फैमिली, एक साथ 4 हत्याएं, आरोपी का एक और कांड आया सामने

Mon, 26 Nov 2018 01:08 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 26 Nov 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Four Murders in Panchkula for Property
प्रॉपर्टी के लिए खत्म कर दिया परिवार
पति के साथ मिलकर बेटी ने अपनी ही मां और भाई के तीन बच्चों की हत्या कर दी। अब उसी बेटी का किया एक और कांड सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस वाले चौंक गए। पूरी वारदात 200 करोड़ की संपत्ति के लालच में अंजाम दी गई। प्रॉपर्टी के लालच में अपने ही खून के प्यासे हो गए। एक हंसते-खेलते पूरे परिवार को तबाह कर दिया गया। परिवार ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी बेटी ही एक दिन काल बन जाएगी।
विज्ञापन


आरोपी बेटी पर पैसों की भूख इस तरह हावी थी कि उसने अपनी मां समेत तीन मासूमों को अपने सामने ही मौत के घाट उतार दिया। डीसीपी ने केस की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी लवली के पति रामकुमार और राजाबाला के भाई सुरेशपाल के बेटे मोहित समेत आठ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन इस दौरान दो साल पुराना एक रहस्य सामने आया गया।
विज्ञापन


डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि राजबाला की बड़ी बेटी लवली उर्फ नवीता ने पति रामकुमार और ममेरे भाई मोहित के साथ मिलकर राजबाला और अपने दो भतीजों व एक भतीजी की गोली मारकर हत्या की है। इस खुलासे के साथ ही मृतका राजबाला की बहू सुधा के गायब होने के राज से भी पर्दा हट गया है। डीसीपी ने यह खुलासा भी किया कि 2016 में सुधा गायब नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधा की हत्या राजबाला ने अपनी बड़ी बेटी लवली, भाई सुरेशपाल, दामाद रामकुमार और भतीजे मोहित के साथ मिलकर कराई थी। राजबाला को सुधा के चरित्र पर शक था। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुधा और राजबाला समेत चार मासूमों की हत्या का केस सुलझने के बाद उपेंद्र के सुसाइड केस की भी दोबारा से जांच शुरू की जाएगी।

सुधा के कंकाल की तलाश में शाहाबाद में खुदाई

Four Murders in Panchkula for Property
प्रॉपर्टी के लिए खत्म कर दिया परिवार
राजबाला के बेटे उपेंद्र की पत्नी सुधा की हत्या का खुलासा होने के बाद सिटी की फोरेंसिक टीम भी एक्टिव हो गई है। सुधा के कंकाल की तलाश में फोरेंसिक टीम रविवार को आरोपियों द्वारा बताए गए हरियाणा के कुरुक्षेत्र के टाउन एरिया क्षेत्र शाहाबाद में पहुंची और खुदाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुधा का कंकाल मिलने के बाद राजबाला के वंश में बची शैली से डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर सीआईए पुलिस ने लवली के पति रामकुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा। लेकिन कोर्ट ने पांच दिन का रिमांड दिया। सीआईए इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल और हत्या वाले दिन गांव में आने के लिए जिस बाइक का प्रयोग हुआ था रिमांड के दौरान उसे रिकवर किया जाएगा।

शाहाबाद के पास एक गांव में शव को जलाया था
डीसीपी कमलदीप गोयल ने कांफ्रेंस के दौरान खुलासा किया था कि लवली ने रिमांड के दौरान खुलासा किया है कि उसने मां राजबाला और अपने पति रामकुमार व भतीजे मोहित के साथ मिलकर अपनी भाभी सुधा की एक दिसंबर 2016 को गला घोंटकर हत्या की थी। हत्या के बाद पति रामकुमार सुधा के शव को कार में डालकर कुरुक्षेत्र के टाउन एरिया स्थित शाहाबाद में लेकर गया था। जहां उसने पराली और कुछ केमिकल डालकर शव को जला दिया था। शव के बचे अवशेष को उसने वहीं जमीन खोदकर दबा दिया था।

फोरेंसिक टीम के हाथ लगे कई अहम सुराग

Four Murders in Panchkula for Property
प्रॉपर्टी के लिए खत्म कर दिया परिवार
सूत्रों के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने शाहाबाद के एक गांव में खुदाई करवाकर सुधा के शव के अवशेष की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान फोरेंसिक टीम के हाथ सुधा के शव से संबंधित कई अहम सुराग लगे हैं।

हत्याकांड में दो मुख्य आरोपी रिमांड पर
खटौली हत्याकांड में मृतका राजबाला की बड़ी बेटी लवली उर्फ नवीता पांच दिन के रिमांड पर है। इस दौरान लवली ने कई अहम खुलासे किए हैं। अब रामकुमार को भी पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। दोनों से ही पूछताछ में अहम खुलासे हो रहे हैं। लवली के पति रामकुमार को पुलिस की सात सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को अंबाला के उगाला गांव से गिरफ्तार किया था।

हत्या का एक आरोपी अभी भी फरार
पुलिस राजबाला के भाई सुरेशपाल समेत आठ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस केस में शामिल आरोपी सुरेशपाल का बेटा मोहित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हैरत की बात तो यह है कि आरोपी राजबाला के सगे भाई सुरेशपाल का बेटा मोहित है और इस परिवार को खत्म करने के लिए कोई बाहरी नहीं बल्कि घर के तीन लोग ही शामिल हैं। पुलिस की टीम लगातार अलग-अलग जगह आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

तीन थानों में बंटा खटौली मर्डर केस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खटौली मर्डर केस की जांच में तीन थानों की पुलिस लगी है। सभी थाना प्रभारियों को अलग-अलग टास्क दिया गया है। इस केस की मुख्य साजिशकर्ता लवली से चंडीमंदिर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि रामकुमार से सीआईए स्टाफ और सुरेशपाल और मोहित के मामले की जांच सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed