फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four ministers of Haryana government held a meeting with departmental officers

Haryana: एक्शन मोड में नायब सरकार, चार मंत्रियों ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक; परियोजनाओं का फीडबैक लिया

Thu, 24 Oct 2024 11:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:29 PM IST
सार

गुरुवार को चार अलग-अलग मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की बैठकें लीं और समीक्षा की। मंत्रियों ने अधिकारियों से विकासात्मक परियोजनाओं के साथ-साथ लंबित प्रोजेक्ट को लेकर भी फीडबैक लिया है।

विज्ञापन
Four ministers of Haryana government held a meeting with departmental officers
सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विभागों का आवंटन होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के साथी मंत्री भी एक्टिव हो गए हैं। गुरुवार को चार अलग-अलग मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की बैठकें लीं और समीक्षा की। मंत्रियों ने अधिकारियों से विकासात्मक परियोजनाओं के साथ-साथ लंबित प्रोजेक्ट को लेकर भी फीडबैक लिया है।

विज्ञापन

गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अधिकारियों को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की हिदायत दी। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा, मुफ्त डायलिसिस की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाएं तुरंत से लागू की जाएं। वहीं सिविल अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती को लेकर योजना बनाने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं को समयबद्ध तरीके में लागू करने और लाभपात्रों को लाभ देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

स्टेडियम पहुंचे गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम वीरवार को पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम में पहुंचे और यहां पर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिलावार चल रही खेल नर्सरियों और खेल प्रोजेक्टों की समीक्षा की। गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं खिलाड़ियों के लंबित कैश अवार्ड जल्दी जारी किए जाएं।

गांव की फिरनियों में भी लगेंगी स्ट्रीट लाइट : पंवार
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने समीक्षा बैठक में कहा कि जिन गांवों की जनसंख्या एक हजार या उससे ज्यादा है, उन गांवों की नई फिरनियां पक्की बनाई जाएंगी। इसके लिए सरकार की योजना तैयार है। साथ ही गांव की फिरनियों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। कहा कि लगभग एक हजार ई-लाइब्रेरी और लगभग 250 जिम उद्धाटन के लिए तैयार हैं। इन जिम में दस लाख रुपये के उपकरण लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के गांवों में महिला संस्कृति केंद्र खोलने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed