फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four lakh 92 thousand cheated in the name of booking a room in a hotel in Jaipur

Chandigarh News: जयपुर के होटल में कमरा बुक करवाने के नाम पर चार लाख 92 हजार ठगे होटल का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड से की ट्रांजेक्शन

Sun, 24 Mar 2024 09:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Mar 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Four lakh 92 thousand cheated in the name of booking a room in a hotel in Jaipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डेराबस्सी। डेराबस्सी निवासी एक व्यक्ति से जयपुर के एक नामी होटल में कमरा बुक करवाने का झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 4 लाख 92 हजार ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार शर्मा निवासी मेडियोज परिलोड बरवाला रोड ने बताया कि उन्होंने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत एसएसपी दफ्तर मोहाली में दर्ज करवाई थी। जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 नवंबर को होटल लेमन ट्री जयपुर में उसने ऑनलाइन कमरा बुक करवाने के लिए एक मोबाइल नंबर पर कॉल किया था। इसके थोड़ी देर बाद एक नंबर से कॉल आई और उसने बताया कि वह होटल लेमन ट्री का कर्मचारी बोल रहा है। जिसने उसे बातों में उलझा कर कमरे की बुकिंग की पेमेंट के नाम पर उसके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 4 लाख 92 हजार 407 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। इसकी शिकायतकर्ता साइबर सेल में दर्ज करवाई गई। साइबर ने रिपोर्ट एसएसपी मोहाली को भेजी गई, पुलिस ने जांच के बाद एसएसपी मोहाली के आदेशों पर अज्ञात के खिलाफ 420ए 120 बी आईपीसी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed