{"_id":"66e85d92add07b44820cc7d3","slug":"four-international-smugglers-arrested-with-10-kg-heroin-chandigarh-news-c-46-1-spkl1013-105585-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 10 किलो हेरोइन के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 10 किलो हेरोइन के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सेना के संपर्क में रहा एक आरोपी, तस्करी के लिए ड्रोन और अन्य हाईटेक उपकरणों का करते थे इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। सीमा पार से नशा तस्करी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा जारी है। एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। चारों आरोपियों की पहचान हरजिंदर पाल सिंह उर्फ जिंदर पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव गंटू किल्ले थाना ममदोट फिरोजपुर, वीर सिंह उर्फ वीरू पुत्र काका सिंह निवासी गांव किलचे फिरोजपुर, सुरमुख सिंह उर्फ सेमा पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव लंगेना और मलूक सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव गंदू किर्चे थाना ममदोट फिरोजपुर के रूप में हुई है। उक्त आरोपियों के पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संबंध भी सामने आए हैं। ये नशा तस्कर इतने शातिर हैं कि सीमा पार से ड्रोन के जरिये नशा मंगवाते थे।
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ और थाना डिवीजन 6 जालंधर की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव चक भंगोवाला का रहने वाला शिंदा सिंह उर्फ काला पुत्र बुहार सिंह थाना ममदोट फिरोजपुर 1 किलो हेरोइन और 4 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में धारा 21सी, 29 एनडीपीएस एक्ट पीएस. डिवीजन 6 जालंधर में केस दर्ज किया गया। इसी मामले में जांच बढ़ाई गई तो 10 किलो हेरोइन के साथ उक्त चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
पाकिस्तानी सेना के संपर्क में रहा प्रिंस डोगर
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी के लिए ड्रोन समेत हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच में पता चला कि हरजिंदर पाल सिंह के खिलाफ पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उसे 2022 में जेल से रिहा कर दिया गया था। वह प्रिंस डोगर सहित पाकिस्तानी सेना और संचालकों के संपर्क में थे, जिनके साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग करके बड़ा ड्रग रैकेट चलाते थे। जांच में पता चला कि अन्य सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे लंबे समय से ड्रग्स का कारोबार कर रहे थे। मामले की आगे जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।