फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four injury health benefit centers to be built in Haryana

गंभीर चोट से हरियाणा में ही उबर सकेंगे खिलाड़ी, हरियाणा में बनेंगे चार चोट स्वास्थ्य लाभ केंद्र

Tue, 05 Jan 2021 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jan 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Four injury health benefit centers to be built in Haryana
knee injury - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल या अभ्यास के दौरान लगने वाली गंभीर चोट से आने वाले दिनों में अपने प्रदेश में ही उबर सकेंगे। सरकार चार चोट स्वास्थ्य लाभ केंद्र स्थापित करने जा रही है। रोहतक में इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह के अनुसार प्रदेश का पहला चोट स्वास्थ्य लाभ केंद्र पंचकूला में शुरू होगा। एक केंद्र के तहत 5 से 6 जिले आएंगे। पंचकूला व रोहतक के अलावा दो अन्य केंद्र के लिए जिलों का चयन जल्दी होगा। ये जिले ऐसे होंगे, जिनसे 10-12 जिलों के खिलाड़ियों को सुविधा प्राप्त करने में आसानी हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा : 8.20 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट, 10वीं-12वीं की परीक्षा के बाद लौटाने होंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इन केंद्रों में खिलाड़ियों को चोट से बाहर निकालने पर काम होगा। इसमें फिजिशियन, खिलाड़ियों की मदद करेंगे। खेल के दौरान अलग-अलग तरह की चोटें लगती हैं, जिनमें कुछ चोट ऑपरेशन से ठीक हो जाती है, वहीं मसल खराब होने या माइनर फ्रैक्चर होने पर चोट स्वास्थ्य लाभ केंद्र में फिजियो की मदद लेनी पड़ती है। 

हरियाणा में इस समय उच्च स्तरीय केंद्र न होने पर खिलाड़ी लखनऊ, बेंगलुरु, भोपाल और गुवाहाटी का रुख करते हैं। प्रदेश व अन्य जगह स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों में फिजियो व फिजियोथैरेपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। बड़े अस्पतालों के साथ खिलाड़ियों के ऑपरेशन को लेकर अनुबंध किया हुआ है।


विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे केंद्र
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि चारों केंद्र विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे। खिलाड़ियों को गंभीर रूप से चोटिल होने पर बाहर कहीं नहीं जाना पड़ेगा। विशेष परिस्थितियों में अगर खिलाड़ी देश से बाहर कहीं जाना चाहता है तो उसे रोका नहीं जाएगा। उसे केंद्रीय खेल मंत्रालय के नियमानुसार सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

फरवरी 2018 में खेल मंत्री राज्यवर्धन से किया था आग्रह
पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने हरियाणा में खेल राज्य मंत्री बनने से पहले फरवरी 2018 में ही उस समय के केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह से देश में खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाने की अपील की थी। उस समय संदीप सिंह खुद गंभीर रूप से चोटिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed