{"_id":"65780a0a6a6bbe8cc3012308","slug":"four-days-left-for-bar-association-elections-chandigarh-news-c-16-pkl1043-303789-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चार दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चार दिन शेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। अब सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। सोमवार से जिला अदालत परिसर से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर में बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई। सभी उम्मीदवार बार सदस्यों को अपने पक्ष में वोट करने और उनके चयनित होने पर मिलने वाली सुविधा और लाभों का प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। मुख्य रूप से इस बार के चुनाव में पार्किंग समस्या को हल करना, खस्ताहाल चैंबर बिल्डिंग को रेनोवेशन कराना और सदस्यों के लिए चैंबर की व्यवस्था जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए जा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे चारों उम्मीदवारों ने प्रचार के दौरान अपने मुद्दो के बारे में बताते हुए 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने के लिए सदस्यों से अपील की। अध्यक्ष पद के चारों उम्मीदवार 13 दिसंबर को एक ओपन हाउस में चुनाव के लिए अपने मुद्दों को सभी के सामने रखेंगे। हर उम्मीदवार का मुख्य एजेंडा बार एसोसिएशन के वकील सदस्यों की समस्याओं को हल करना है।
अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवारों समेत कुल 17 प्रत्याशी मैदान में
इस बार अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। एडवोकेट रोहित खुल्लर, एडवोकेट सरबजीत कौर, एडवोकेट शालिनी बागड़ी और एडवोकेट नीरज हंस के बीच मुकाबला है। वहीं एसोसिएशन के छह पदों पर कुल 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के प्रमुख मुद्दे
शालिनी बागड़ी बोलीं- बार सदस्यों के परिवार को मिले स्वास्थ्य और जीवन बीमा
अध्यक्ष पद की महिला उम्मीदवार शालिनी बागड़ी ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों और उनके परिवार के लिए सस्ते दाम पर स्वास्थ्य और जीवन बीमा उपलब्ध कराना है। साथ सदस्यों के लिए फंड उपलब्ध करवाना और फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता लाना, डीबीए से चुतुर्थ श्रेणी के कर्मियों के लिए वर्दी और वेतन दिलाना, एडवोकेट चैंबर्स बिल्डिंग में सभी के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा, भविष्य में हेल्थ और एजुकेशन में सेमिनार करवाना और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
सरबजीत कौर ने कहा- ओपन हाउस में बताएंगी चुनावी मुद्दा
अध्यक्ष पद के लिए दूसरी महिला प्रत्याशी सरबजीत कौर ने बताया कि वह बुधवार को ओपन हाउस में अपने चुनावी मुद्दे सभी सदस्यों के सामने रखेंगी। सरबजीत कौर ने भी सदस्यों की इंश्योरेंस के मुद्दे को अपने एजेंडे में शामिल किया है।
नीरज हंस का मुख्य मुद्दा वाहनों की पार्किंग की समस्या हल करवाना
अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार एडवोकेट नीरज हंस का कहना है कि जिला अदालत में आने वाले अधिवक्ताओं को सबसे अधिक पार्किंग की समस्या झेलनी पड़ती है। अध्यक्ष बनने के बाद वह पार्किंग की समस्या से समाधान दिलाने के साथ ही पीने के पानी और शौचालय की बेहतर व्यवस्था करेंगे। वहीं, नए सदस्यों के लिए चैंबर की व्यवस्था और वकीलों के लिए हाउसिंग सोसाइटी भी उनका प्रमुख मुद्दा है।
खुल्लर बोले- खस्ताहाल इमारत का रखरखाव और रेनोवेशन प्राथमिकता
प्रधान पद के प्रत्याशी रोहित खुल्लर ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता इमारत के रखरखाव और उसके रेनोवेशन की होगी। बार सदस्यों के बीच बेहतर रिलेशन बनाने के लिए हर महीने बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाएंगे। जूनियर एडवोकेट्स की समस्याओं को भी प्राथमिकता से हल किया जाएगा।