फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four congress MLAs meet to party State President Sunil Jakhar

कांग्रेस के नाराज चारों विधायकों ने की प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात, रखी अपनी-अपनी बात

Tue, 26 Nov 2019 10:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four congress MLAs meet to party State President Sunil Jakhar
चारों विधायकों ने की सुनील जाखड़ से मुलाकात।

कैप्टन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले पटियाला के चारों कांग्रेस विधायकों ने तेवर और तीखे कर दिए हैं। चारों बागी विधायक राजपुरा से हरदियाल कंबोज, घन्नौर से मदन लाल जलालपुर, समाना से रजिंदर सिंह और शुतराणा से निर्मल सिंह ने सोमवार रात को पटियाला में नाभा रोड स्थित एक पैलेस में विवाह समागम में कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ से विशेष मुलाकात की। इस दौरान सभी विधायकों ने उनके सामने अपनी शिकायतें व गिले-शिकवे रखे। इसको उन्होंने जल्द हल करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


अमर उजाला से बात करते हुए विधायक निर्मल सिंह शुतराणा ने बताया कि प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने चारों विधायकों की मुश्किलें व शिकायतें बारी-बारी से सुनीं। जवाब में जाखड़ ने माना कि उन सभी की शिकायतें व मांगें जायज हैं। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने इस मामले को रखा जाएगा और जल्द से जल्द इसका हल कराया जाएगा। 

विज्ञापन

निर्मल शुतराणा ने बताया कि मुलाकात के दौरान जाखड़ ने यह भी कहा कि अगर कोई अधिकारी कांग्रेस के विधायक साथ ज्यादती कर रहा है या अपना काम सही ढंग से नहीं कर रहा है। वह करप्शन में लिप्त है तो उस अधिकारी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि सभी उक्त चारों विधायक अपनी ही सरकार व पंजाब की अफसरशाही से नाराज चल रहे हैं। 

जहां निर्मल शुतराणा को इस बात का गिला है कि उनके हलके में तीन सालों में एक भी विकास का काम नहीं हुआ है। वहीं समाना के विधायक रजिंदर सिंह का आरोप है कि समाना सीआईए स्टाफ इंचार्ज की ओर से उनकी पत्नी का फोन टैप किया गया है। उधर घन्नौर से विधायक मदन लाल जलालपुर का गुस्सा इस बात से है कि पुलिस ने अब तक राजपुरा अस्पताल में कांग्रेसी सरपंच पर कातिलाना हमला करने के सभी आरोपियों को नहीं धरा है। राजपुरा के विधायक हरदियाल कंबोज ने पुलिस पर रिश्वत लेकर नशे की तस्करी करने के आरोपी युवक को छोड़ने के आरोप लगाए थे। इन सभी विधायकों का आरोप है कि कैप्टन नहीं बल्कि अफसर पंजाब सरकार चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed