{"_id":"638f99ca40cb4e2c67446c31","slug":"four-companions-of-gangster-arsh-dalla-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: गैंगस्टर डल्ला के चार साथी गिरफ्तार, हथियार और फिरौती के तीन लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: गैंगस्टर डल्ला के चार साथी गिरफ्तार, हथियार और फिरौती के तीन लाख रुपये बरामद
Wed, 07 Dec 2022 01:20 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Dec 2022 01:20 AM IST
सार
बलविंदर, गुरजंट, गुरलाल व कमरदीप ने जीरा के मेडिकल स्टोर मालिक वरिंदर ग्रोवर से चार लाख 20 हजार रुपये वसूले हैं। ये चारों कार में बरनाला-मोगा के रास्ते जालंधर की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर इन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने जीरा के मेडिकल स्टोर मालिक से फिरौती वसूलने वाले गैंगस्टर अर्श डल्ला के चार साथियों को तीन लाख रुपये समेत दबोचा है। इनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, तीन कारतूस व कार भी मिली है। थाना महिणा पुलिस ने मंगलवार को छह गैंगस्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर अर्श डल्ला व मनप्रीत मनीला (विदेश) में रहते हैं। वहीं से फिरौती के लिए लोगों को व्हाट्सएप कॉल कर धमकी देते हैं। गिरफ्तार चारों बदमाश उनके कहने पर लोगों से फिरौती वसूलते थे। पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर और मोगा के गैंगस्टर लोगों को फिरौती के लिए धमका रहे थे।
विज्ञापन
मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला, मनप्रीत सिंह उर्फ पीड़ा निवासी बूइयां जिला फिरोजपुर, बलविंदर सिंह उर्फ लभा निवासी लल्ले जिला फिरोजपुर, गुरजंट सिंह निवासी तलवंडी भाई, गुरलाल सिंह निवासी फेरोके जिला फिरोजपुर व कमरदीप सिंह निवासी आईटीआई चौक बरनाला ने गिरोह बनाया है।
विज्ञापन
ये लोग फिरौती वसूलते हैं। बलविंदर, गुरजंट, गुरलाल व कमरदीप ने जीरा के मेडिकल स्टोर मालिक वरिंदर ग्रोवर से चार लाख 20 हजार रुपये वसूले हैं। ये चारों कार में बरनाला-मोगा के रास्ते जालंधर की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर इन्हें दबोच लिया।